जया बच्चन ने कोलकाता में ममता बनर्जी से की मुलाकात , क्या हैं इसके मायने

Jaya Bachchan Meet Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल की करारी हार और पार्टी में छिड़े घमासान के बीच सपा सांसद जया बच्चन ने ममता बनर्जी से मुलाकात की है.

Jaya Bachchan Meet Mamata Banerjee: विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद विपक्ष के नये सिरे से एकजुट होने की चर्चा के बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की. जया बच्चन दोपहर में तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन के साथ बनर्जी के आवास पर पहुंचीं.

नंदा ने हार के लिए ममता को ठहराया था जिम्मेदार

बैठक में बच्चन की ममता बनर्जी के साथ क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है. इस मुलाकात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही सपा के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने कोलकाता दौरे के दौरान चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि लोग ममता को नहीं चाहते थे.

चुनाव परिणाम के बाद कोलकाता गये थे अखिलेश यादव

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद, नंदा के बयानों ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 2 सहयोगियों के बीच दूरी को लेकर अटकलों को हवा दे दी थी. हालांकि, बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे आने के कुछ ही समय बाद, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कोलकाता गये थे और ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इसे चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल प्रमुख के प्रति एकजुटता दिखाने के तौर पर देखा गया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jaya Bachchan Meet Mamata Banerjee: क्या हैं जया बच्चन की मुलाकात के संकेत?

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो से जया बच्चन की यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि हाल में समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा सार्वजनिक आलोचना किये जाने के बावजूद दोनों विपक्षी दलों के बीच संवाद के रास्ते अब भी खुले हुए हैं.

कुणाल घोष बोले- राष्ट्रहित पर ममता-जया में हुई चर्चा

सपा सांसद के कालीघाट से जाने के बाद कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी और जया बच्चन के पुराने संबंध हैं. दोनों एक-दूसरे की इज्जत करतीं हैं. दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की और राष्ट्रहित में साथ मिलकर काम करने का संकल्प जताया है.

जया-ममता की मुलाकात पर महुआ मोईत्रा का बयान

महुआ मोईत्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता ममता बनर्जी ने जया बच्चन का कालीघाट में गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने देश की राजनीति पर चर्चा की.

इसे भी पढ़ें

440 करोड़ पर किसका हक? कलकत्ता हाईकोर्ट ने बैंक से मांगी TMC के खातों की जानकारी

महुआ मोईत्रा पर हमले से लेकर मिड-डे मील विवाद तक, बंगाली डिश से सियासी हथियार बना ‘अंडा’

चुनाव आयोग पहुंचा तृणमूल का ‘सिंबल’ युद्ध, 10 बागी विधायक दिल्ली में, ममता बनर्जी बोलीं- गद्दार हमेशा गद्दार ही रहेंगे

अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >