ब्रिगेड परेड ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे JUP सुप्रीमो हुमायूं कबीर, तृणमूल समर्थकों ने लगाये ‘गो बैक’ के नारे

Humayun Kabir in Kolkata: पश्चिम बंगाल की सबसे नयी-नवेली पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया. ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे कबीर का तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने विरोध किया. उनकी कार को रोककर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया. कबीर ‘गो बैक’ के नारे लगाये. इस पर हुमायूं कबीर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि टीएमसी डरी हुई है.

Humayun Kabir in Kolkata: तृणमूल कांग्रेस छोड़कर अपनी नयी पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) बनाने वाले हुमायूं कबीर सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे. अपनी पार्टी की प्रस्तावित विशाल राजनीतिक रैली के स्थल का निरीक्षण करने के लिए उन्होंने ब्रिगेड परेड ग्राउंड का दौरा किया. जेयूपी चीफ ने कहा कि वह रैली आयोजित करने के लिए अधिकारियों से अनुमति मांगेंगे, लेकिन उन्होंने कोई विशिष्ट तिथि घोषित नहीं की. विशाल रैली फरवरी के शुरू में होने की उम्मीद है.

तृणमूल समर्थकों ने निलंबित नेता के सामने जमकर की नारेबाजी

हुमायूं कबीर की यात्रा के दौरान टीएमसी समर्थकों के एक समूह ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हुमायूं कबीर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एजेंट होने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए उनकी गाड़ी का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया और ‘हुमायूं कबीर गो बैक’ के नारे लगाये.

Humayun Kabir in Kolkata: ‘डरी हुई’ है सत्ताधारी पार्टी – कबीर

कबीर ने विरोध-प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सत्ताधारी पार्टी ‘डरी हुई’ है. उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि वह प्रस्तावित रैली में अपनी ‘ताकत’ से जवाब देंगे. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की शैली में एक मस्जिद की आधारशिला रखने के बाद टीएमसी ने खुद को हुमायूं कबीर से अलग कर लिया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हुमायूं कबीर ने जनता से की बंगाल में परिवर्तन करने की अपील

टीएमसी से निकाले जाने के बाद हुमायूं कबीर ने अपने इरादे साफ कर दिये हैं. उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘भ्रष्ट’ टीएमसी सरकार को सत्ता से बेदखल करना और एक पारदर्शी प्रशासन स्थापित करना है. उन्होंने लोगों से प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन को समर्थन देने की अपील की.

ब्रिगेड रैली में शामिल होंगे 10 लाख लोग – हुमायूं कबीर

कबीर ने दिग्गज नेता गनी खान चौधरी की विरासत का भी जिक्र किया. उन्होंने उस युग को याद किया, जब ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कांग्रेस की रैलियों में भारी भीड़ जुटती थी. गनी खान का तब महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रभाव होता था. हुमायूं कबीर ने कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उनकी प्रस्तावित रैली में 10 लाख लोग जुटेंगे. यह बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा.

इसे भी पढ़ें

तृणमूल से निलंबित विधायक ने की त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी

टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने बनायी जनता उन्नयन पार्टी, कहा- ममता बनर्जी 100 सीटें भी नहीं जीत पायेंगी

हुमायूं कबीर ने अब तक विधायक पद से नहीं दिया इस्तीफा, स्पीकर बुला सकते हैं विधानसभा

एआइएमआइएम की बंगाल इकाई हुमायूं कबीर से गठबंधन के पक्ष में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >