सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी के लिए सरकार की विशेष पहल

राज्य सरकार ने नये वित्त वर्ष की शुरुआत से राज्य के सभी विभाग को अपनी सभी परियोजनाओं की जानकारी अनिवार्य रूप से ‘यूनिफाइड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम’ (यूपीएमएस) पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया है.

यूपीएमएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी परियोजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी नये वित्त वर्ष से राज्य सरकार ने नयी व्यवस्था की लागू कोलकाता. राज्य सरकार ने विभिन्न विभागाें के अंतर्गत चल रहीं योजनाओं पर निगरानी रखने के लिए विशेष पहल की है. अब से सभी विभागों को उनके अंतर्गत चल रहीं परियोजनाओं के क्रियान्वयन संबंधित सभी जानकारियां ””””यूनिफाइड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम”””” (यूपीएमएस) पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. योजना के क्रियान्वयन के साथ-साथ इसे लगातार अपडेट करना होगा, ताकि किसी भी योजना के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति तुरंत पता चल सके. राज्य सरकार ने नये वित्त वर्ष की शुरुआत से राज्य के सभी विभाग को अपनी सभी परियोजनाओं की जानकारी अनिवार्य रूप से ”यूनिफाइड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम” (यूपीएमएस) पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया है. राज्य के वित्त विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि अब तक केवल लोक निर्माण, नागरिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई, जल संसाधन, केएमडीए और पश्चिमांचल विकास विभाग की परियोजनाओं की जानकारी इस पोर्टल पर दी जाती थी. लेकिन अब सभी विभागों को अपनी योजनाओं का पूरा विवरण नियमित रूप से अपडेट करना होगा. राज्य सरकार का मानना है कि इससे परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखना आसान होगा और कार्यों में तेजी आयेगी. इस संबंध में वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सभी सरकारी परियोजनाओं की सुचारु निगरानी सुनिश्चित करना है. इससे ग्रामीण व शहरी दोनों ही क्षेत्रों में सरकारी कार्यों की गति आयेगी. इस नये सिस्टम से सरकारी परियोजनाओं की निगरानी और अमल में तेजी आयेगी, जिससे जनता को समय पर लाभ मिल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >