बंगाल में खतरे में प्रेस की आजादी: मालवीय

भाजपा के आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.

कोलकाता. भाजपा के आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में है और सवाल पूछने वाले पत्रकारों को पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है. अमित मालवीय ने कहा कि मौजूदा हालात में पश्चिम बंगाल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसी मुख्यमंत्री, जो सवालों का जवाब देने के बजाय पत्रकारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराती हैं, लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही हैं. अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में पत्रकारों, यूट्यूबर्स और नये मीडिया से जुड़े पेशेवरों को बार-बार परेशान किया गया, डराया गया और सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने पर उन्हें चुप कराने की कोशिश की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >