रॉयल बंगाल टाइगर के हमले में मछुआरे की मौत

दक्षिण 24 के सुंदरबन इलाके में रॉयल बंगाल टाइगर के हमले का शिकार हुए एक मछुआरे का शव रविवार को बरामद किया गया.

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 के सुंदरबन इलाके में रॉयल बंगाल टाइगर के हमले का शिकार हुए एक मछुआरे का शव रविवार को बरामद किया गया. बताया गया है कि दो दिन पहले शुक्रवार को बाघ ने मछुआरे पर हमला किया था और उसके बाद उसे घसीट कर घने जंगल के अंदर लेकर चला गया था. जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम उसकी पत्नी की आंखों के सामने हुआ. मृतक अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा ब्लॉक स्थित कलास द्वीप के पास के इलाके में केकड़ा पकड़ने गया था. उसी समय यह घटना हुई. मृतक की पहचान जीवन भगत (38) के रूप में हुई है. वह जी-प्लॉट इलाके के सत्यदासपुर का निवासी था. करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई थी, जिसके बाद वह अपनी ससुराल इंद्रप्रस्थ आदिवासी कॉलोनी, रामगंगा ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने लगा था. इसे लेकर दक्षिण 24 परगना जिले के अतिरिक्त मंडलीय वन अधिकारी (एडीएफओ) पार्थ मुखोपाध्याय ने बताया कि पाथरप्रतिमा इलाके का एक मछुआरा केकड़े पकड़ने जंगल में गया था. उसी दौरान बाघ के हमले की सूचना मिली थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. रायदीघी रेंज कार्यालय के अधिकारी पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं और परिवार व प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >