पार्टी की विचारधारा जनता के समक्ष रखने का अहम मौका होता है चुनाव

कोलकाता महानगर प्रोफेसर्स मीट का हुआ आयोजन

कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने भी किया संबोधित कोलकाता. भाजपा के सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को महानगर में आयोजित कोलकाता महानगर प्रोफेसर्स मीट को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव सिर्फ सत्ता बनाने के लिए नहीं होता. यह पार्टी की विचारधारा को जनता के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण अवसर होता है. एक समय ऐसा भी था, जब भाजपा के देश में मात्र दो सांसद थे, लेकिन पार्टी ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया. इस मौके पर उन्होंने पश्चिम बंगाल में चल रही एसआइआर प्रक्रिया पर तृणमूल कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय ने भी देख लिया कि पश्चिम बंगाल में एसआइआर के क्रियान्वयन में राज्य सरकार कोई सहयोग नहीं कर रही है. इसलिए शीर्ष अदालत ने एसआइआर पर असाधारण आदेश अर्थात एक तरह से कहा जाये तो अपना ब्रह्मास्त्र चलाया है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी शुरू से ही एसआइआर का विरोध करती आयी हैं. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि एसआइआर होगा और कोर्ट की निगरानी में होगा. संबित पात्रा ने कहा कि मां, माटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आयी ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं को अपराधियों से, मानुष को भ्रष्टाचारियों से और माटी को घुसपैठियों से असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए ‘वंदे मातरम्’ का विरोध कर ममता बनर्जी बंगाल की अस्मिता और देश के स्वाभिमान के विरुद्ध खड़ी हो गयीं हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा, भय और भ्रष्टाचार की प्रतीक ममता बनर्जी की बंगाल में अब पुनः वापसी होने वाली नहीं है. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >