पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालेगी भाजपा, दो को शामिल होंगे राजनाथ

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की रणनीति बनायी है. नौ चरणों में ये यात्राएं पूरे राज्य की विधानसभाओं को कवर करेंगी, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आदि भी अलग-अलग जगहों पर मौजूद रहेंगे.

कोलकाता.

सभी विधानसभाओं को कवर करने का टार्गेट रखा गया है. यात्राओं को राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता लीड करेंगे.

इस अवसर पर 60 से ज्यादा बड़ी सभाएं और 300 से अधिक छोटी सभाएं आयोजित होंगी. सभी यात्राओं का समापन मार्च के अंत में कोलकाता में होगा. इस मौके पर विशाल रैली का आयोजन होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.

दक्षिण बंगाल की यात्रा को रवाना करेंगे रक्षामंत्री : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के दिग्गज राज्य भर में परिवर्तन यात्राओं को हरी झंडी दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को हावड़ा आयेंगे और दक्षिण बंगाल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे और रैली को भी संबोधित करेंगे. भाजपा का कहना है कि नौ चरणों में परिवर्तन यात्राएं आयोजित की जायेंगी. बंगाल भाजपा यात्रा रूट पर 64 बड़ी पब्लिक रैलियां और 300 छोटी रैलियां करेगी.

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की बड़ी रणनीति : बता दें राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होंगे. विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर गयी हैं. भाजपा ने चुनाव से पहले पूरी ताकत लगा रही है. 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ममता बनर्जी की पार्टी की कड़ी चुनौती दी थी, हालांकि ममता बनर्जी तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही थी, लेकिन भाजपा ने 77 सीटों पर जीत के साथ विपक्ष का दर्जा हासिल कर पाने में सफल रही थी. विधानसभा चुनाव में भाजपा ममता बनर्जी की सरकार को हटाने के लिए नयी रणनीति पर काम कर रही है और इसी रणनीति के तहत पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >