बर्दवान स्टेशन पर भगदड़ में जख्मी वृद्धा की हो गयी मौत

मृत महिला का नाम अपर्णा मंडल (66) बताया गया है.

अस्पताल में की गयी थी भर्ती

गत 12 अक्तूबर को स्टेशन पर हुई भगदड़ में हो गयी थी घायल

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज पर मची भगदड़ में बुरी तरह घायल वृद्ध महिला की सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत महिला का नाम अपर्णा मंडल (66) बताया गया है. वह हावड़ा जिले के उत्तरपाड़ा की रहनेवाली थी. मृत महिला के परिवार के लोगों बताया कि दुर्घटना के दिन वह एक रिश्तेदार के घर आयी थी. शाम को अपने घर हावड़ा लौटने के लिए बर्दवान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के वास्ते फूट ओवरब्रिज से उतर रही थीं, तभी मची भगदड़ में गिरीं और बुरी तरह कुचल कर घायल हो गयी थीं.

मालूम रहे कि गत रविवार 12 अक्तूबर को उक्त स्टेशन के चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर फुट ओवरब्रिज पर ट्रेन पकड़ने के लिए मची भगदड़ में सात लोग घायल हो गये थे, जिनमें यह महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी. इलाज के दौरान घायल महिला की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गयी.

इस घटना को लेकर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और रेल प्रशासन के खिलाफ स्थानीय विधायक व तृणमूल श्रमिक संगठन के नेताओं ने रोष जताया था. कांग्रेस ने भी प्रतिवाद जताया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >