फर्जी दस्तावेज मामले में माकपा नेता अरेस्ट

उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना अंतर्गत सिंद्राणी इलाके में गुरुवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय माकपा नेता स्वपन साधु को फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना अंतर्गत सिंद्राणी इलाके में गुरुवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय माकपा नेता स्वपन साधु को फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी एक स्कूल का क्लर्क भी है. आरोपी इलाके में माकपा नेता के रूप में परिचत है. वह लंबे समय से फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट और सरकारी दफ्तरों के रबर स्टैंप जैसे दस्तावेज तैयार करने के गैरकानूनी धंधे में लिप्त था. मामले की शुरुआत बुधवार को हुई, जब बागदा थाना पुलिस ने पाथुरिया इलाके से निशिकांत सरकार नामक व्यक्ति को फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ में स्वपन साधु का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने सिन्द्राणी में उसके घर पर छापा मारा, जहां से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, बीडीओ ऑफिस के स्टैंप, कई विभागों के रबर स्टैंप, स्कूलों के सर्टिफिकेट पैड और अन्य संदिग्ध कागजात बरामद किया गया. साधु के खिलाफ पहले से भी स्कूल की कन्याश्री योजना में गड़बड़ी, नियुक्ति में भ्रष्टाचार और धन हेराफेरी जैसे कई आरोप दर्ज हैं. घटना के सामने आते ही तृणमूल कांग्रेस के बागदा पश्चिम ब्लॉक के सह अध्यक्ष न्यूटन बाला ने कहा है कि माकपा नेता मंच से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उनके अपने लोग ही ऐसे घोटालों में लिप्त पाये जा रहे हैं. इस मामले पर माकपा की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >