भाटपाड़ा : नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, गिरफ्तार

भाटपाड़ा थाना अंतर्गत रथतला पद्मपुकुर रोड इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बैरकपुर. भाटपाड़ा थाना अंतर्गत रथतला पद्मपुकुर रोड इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम अरूप सिन्हा है. शुक्रवार रात इलाके के लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा. फिर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी रामपुरहाट का निवासी है. उसकी ससुराल भाटपाड़ा थाना अंतर्गत मदराल बेरापाड़ा में है. जानकारी के अनुसार, अरूप स्थानीय लोगों से ठगी करने के बाद 28 वर्षों से फरार था. फिलहाल वह रथतला पद्मपुकुर रोड में किराये के मकान में रह रहा था. शुक्रवार रात जब वह मद्राल स्थित अपनी ससुराल आया, तो नैहाटी के दो लोगों ने उसे पकड़ लिया. उसे पद्मपुकुर रोड ले जाया गया. वहां पैसों की मांग की गयी. इसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की. तभी लोगों ने उसे पकड़ पिटाई कर दी. जानकारी मिलने के बाद भाटपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचा थाने ले आयी. उसके बाद लोगों की लिखित शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >