Narad Sting Operation : नारद मामले में एक्शन मोड में आई सीबीआई, मैथ्यू को फिर किया तलब

Narad Sting Operation : हालांकि, सैमुअल ने फिर सीबीआई कार्यालय में हाजिर होने में असमर्थता जतायी है. सूत्रों के अनुसार, सैमुअल ने केंद्रीय जांच एजेंसी को जानकारी दी है कि वह इस बार भी सीबीआई कार्यालय में पेश नहीं हो पायेंगे. उनका कहना है कि वह फिलहाल अमेरिका में चुनाव से जुड़ीं खबरें एकत्रित करने के लिए उस देश में हैं.

Narad Sting Operation : नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने फिर मैथ्यू सैमुअल को पूछताछ के लिए तलब किया है. उन्हें इस बार यहां निजाम पैलेस स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में नहीं आने को कहा गया है, बल्कि 29 जुलाई को बेंगलुरु स्थित सीबीआई कार्यालय में हाजिर होने को लेकर नोटिस भेजा गया है. बताया जा रहा है कि नारद स्टिंग मामले की जांच में मिले कुछ तथ्यों व दस्तावेजों को लेकर सीबीआई उनसे पूछताछ करना चाहती है.

 सैमुअल ने जतायी आने में असमर्थता, कहा : अमेरिका में हूं

हालांकि, सैमुअल ने फिर सीबीआई कार्यालय में हाजिर होने में असमर्थता जतायी है. सूत्रों के अनुसार, सैमुअल ने केंद्रीय जांच एजेंसी को जानकारी दी है कि वह इस बार भी सीबीआई कार्यालय में पेश नहीं हो पायेंगे. उनका कहना है कि वह फिलहाल अमेरिका में चुनाव से जुड़ीं खबरें एकत्रित करने के लिए उस देश में हैं. 29 जुलाई को भी अमेरिका में ही रहेंगे, इसलिए उनके लिए बेंगलुरु स्थित सीबीआई कार्यालय में उपस्थित होना संभव नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा है कि यदि सीबीआई चाहे, तो घर लौटने के बाद बेंगलुरु में उनसे पूछताछ कर सकती है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात कहा, बंगाल में तृणमूल अकेले काफी, कांग्रेस माकपा के साथ नहीं जा सकती

पहले भी तलब किये जाने पर सीबीआई के समक्ष नहीं हुए थे हाजिर

गौरतलब है कि सीबीआई मार्च और अप्रैल में भी सैमुअल को निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय में हाजिर होने को लेकर तलब कर चुकी है, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. उन्हें चार अप्रैल को महानगर स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय आने को कहा गया था, लेकिन सैमुअल ने सीबीआई को भेजे गये नोटिस के जवाब में एक पत्र भेजकर कहा था कि उनके आने-जाने और ठहरने के खर्च का भुगतान किये बिना उनका कोलकाता आना संभव नहीं है.

ईडी ने संदेशखाली के बादशाह शाहजहां शेख के भाई सिराज समेत तीन को भेजा नोटिस

क्या है नारद स्टिंग ऑपरेशन

गौरतलब है कि राज्य में वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले नारद स्टिंग टेप के सामने आने से सियासी गलियारों में हलचल मच गयी थी. स्टिंग का वीडियो (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है) में राजनीति से जुड़े कुछ व्यक्तियों को एक काल्पनिक कंपनी के नुमाइंदों से रुपये लेते दिखाया गया था. स्टिंग ऑपरेशन कथित तौर पर नारद न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था. यह मामला कलकत्ता हाइकोर्ट तक पहुंचा. मार्च, 2017 में हाइकोर्ट ने स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआइ जांच का आदेश दिया. सीबीआइ के समानांतर इडी भी इस मामले की जांच कर रहा है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दिया कड़ा निर्देश, डीवीसी कितना पानी छोड़ेगा, हर रोज देनी होगी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >