चुंचुड़ा नगरपालिका में जालसाजी व गबन का मामला उजागर

आरोप है कि कर विभाग के एक अस्थायी कर्मचारी ने म्यूटेशन शुल्क वसूलने के बाद उसे नगरपालिका के कोष में जमा नहीं किया.

कर विभाग के अस्थायी कर्मचारी पर आरोप लाखों रुपये हड़पने की आशंका दर्ज की जायेगी एफआइआर हुगली. वित्तीय संकट से जूझ रही चुंचुड़ा नगरपालिका में जालसाजी और आर्थिक गबन का मामला सामने आया है. इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. आरोप है कि कर विभाग के एक अस्थायी कर्मचारी ने म्यूटेशन शुल्क वसूलने के बाद उसे नगरपालिका के कोष में जमा नहीं किया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि लगभग 15 म्यूटेशन मामलों में गड़बड़ी की है. एक-एक म्यूटेशन में 25-30 हजार रुपये तक जमा होने चाहिए थे, लेकिन रकम जमा नहीं की गयी. इस आधार पर कई लाख रुपये के गबन की आशंका जतायी जा रही है. नगरपालिका चेयरमैन अमित राय ने बताया कि आरोपी को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि क्यों उसे नौकरी से बर्खास्त न किया जाये. साथ ही थाने में एफआइआर दर्ज करायी जा रही है और निष्पक्ष जांच की मांग की गयी है. सीआइटीयू समर्थित श्रमिक संगठन के सदस्य सौरव गांगुली ने भी इस मामले की पुष्टि की. चेयरमैन का कहना है कि पुलिस जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >