ममता बनर्जी के बाद भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर ‘हमले’ के विरोध में निकाली रैली

BJP Protest in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले प्रदेश में ऐसा लगता है कि शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है. ममता बनर्जी के बाद आज भाजपा ने प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कल रात हुए कथित जानलेवा हमला के विरोध में किया गया.

BJP Protest in Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच शक्ति प्रदर्शन का दौर चल रहा है. ममता बनर्जी ने आई-पैक के ठिकानों पर ईडी के छापों के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जादवपुर से हाजरा तक पदयात्रा के बाद एक विशाल रैली को संबोधित किया था. अब विपक्षी दल भाजपा ने पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना रोड पर शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित हमले के विरोध में कोलकाता में रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाये.

शुभेंदु के काफिले पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा किये गये हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश की राजधानी कोलकाता समेत अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता की गाड़ी में आग लगाकर उनकी हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. कहा कि ऐसा करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

BJP Protest in Bengal: मेदिनीपुर और बांकुरा में भी भाजपा समर्थकों ने किया प्रदर्शन

भाजपा समर्थकों ने मेदिनीपुर शहर और बांकुरा के सोनामुखी में प्रदर्शन किया. सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से ठप कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के लिए जवाबदेही तय करने की सरकार से मांग की. इनलोगों ने पश्चिम बंगाल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चंद्रकोना रोड पर शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ था ‘हमला’

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार की रात को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करके आरोप लगाया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तृणमूल समर्थकों ने उन पर हमला किया. इसकी शिकायत करने के लिए वह थाने गये और एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने पर वहीं धरना पर बैठ गये.

रात 8:20 बजे हुआ था हमला, तृणमूल पर लगे थे आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि लगभग 8:20 बजे जब वह पुरुलिया के पाड़ा में जनसभा करके लौट रहे थे, तब पश्चिम मेदिनीपुर जिले में चंद्रकोना रोड पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने उनके काफिले पर बेरहमी से हमला किया. यह सब पुलिसकर्मियों के सामने हुआ, लेकिन हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. शुभेंदु ने कहा कि यह राज्य में विपक्ष की आवाज पर हमला था. वहीं, पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर जानलेवा हमला! थाने में धरना पर बैठे बंगाल के नेता प्रतिपक्ष

बंगाल चुनाव 2026 में परिवर्तन होकर रहेगा, उत्तर बंगाल में बोले शमिक भट्टाचार्य

11 जनवरी को बंगाल में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

शुभेंदु अधिकारी की कार पर हुए ‘हमले’ पर अमित शाह गंभीर, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >