Bengal Weather Update : मौसम विभाग ने किया अलर्ट, कोलकाता समेत जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

Bengal Weather Update : गुरुवार को पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है. सोमवार को राज्य के तटवर्ती इलाके में बारिश की मात्रा बढ़गी. मछुआरों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक बारिश की संभावना जतायी है. सोमवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है. दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. पूर्व मेदिनीपुर में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. इस जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

कोलकाता सहित पासवर्ती जिलों में भी मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मंगलवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया व पश्चिम बर्दवान में भारी बारिश हो सकती है. बुधवार को बीरभूम, नदिया व उत्तर व दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार को पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है. सोमवार को राज्य के तटवर्ती इलाके में बारिश की मात्रा बढ़गी. मछुआरों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Also read : Mamata Banerjee : दुर्गापूजा अनुदान को लेकर सख्त हुई ममता बनर्जी कहा, पैसा हम दूसरे समितियों को देंगे

दक्षिण हिस्से के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सोमवार तक अवदाब में बदलने जा रहा है. फलस्वरूप 12 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के दक्षिण हिस्से के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है. विभाग ने कहा कि निम्न दबाव का यह क्षेत्र सोमवार रात तक पुरी और दीघा के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है.

50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता और इसके आसपास हावड़ा एवं हुगली जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. मछुआरों को 11 सितंबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गयी है, क्योंकि समुद्र में मौसम खराब रहेगा तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read : Kolkata Doctor Case : अब सवालों के घेरे में संदीप घोष की 10 बजे वाली थ्योरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >