Bengal Bandh: भाजपा के बंगाल बंद के दौरान भाटापाड़ में फायरिंग-बमबाजी, कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Bengal Bandh: बंगाल बंद के दौरान उत्तर 24 परगना के भाटापाड़ में जमकर फायरिंग-बमबाजी हुई है. बंद के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.

Bengal Bandh: कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मृत डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 घंटे के बंगाल बंद को व्यापक जनसमर्थन मिला है. भाटपाड़ा में गोलीबारी और बमबाजी की खबर है. इस बीच, हाईकोर्ट में बंद के खिलाफ याचिका दाखिल हुई है, जिस पर सुनवाई होगी.

भाटपाड़ा में चली गोलियां, जमकर हुई बमबाजी

बंद के दौरान पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में कई राउंड गोली चली. जमकर बमबाजी हुई. उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में व्यापक तनाव है. गोलीबारी और बमबाजी में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है. वह एक गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठा था. भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने गोलीबारी और बमबाजी की है.

हावड़ा और सियालदह रूट में ट्रेन सेवा बाधित

बंगाल बंद की वजह से हावड़ा और सियालदह में सभी रूटों की ट्रेन सेवा बाधित हुई है. लंबी दूरी की ट्रेनें जगह-जगह खड़ीं हैं. राजधानी कोलकाता सहित अन्य जिलों में बस सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. आम दिनों की तुलना में सड़कों पर लोगों की संख्या काफी कम है. कई जगह बंद समर्थकों ने बस में तोड़फोड़ की है.

बड़ाबाजार में बंद का व्यापक असर

कोलकाता की हृदयस्थली कहे जाने वाले बड़ाबाजार में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है. धर्मतल्ला और श्यामबाजार मेट्रो गेट पर बंद समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया. मेट्रो सेवा को भी बाधित करने की कोशिश हुई. फूलबागान में बंद समर्थकों ने दुकानें नहीं खुलने दी.

सड़कों पर टायर जलाकर आवागमन को किया बाधित

कल्याणी, कृष्णानगर, शांतिपुर, बारासात, सोनारपुर, कोन्नगर, आसनसोल, कालियागंज में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई. कई जगहों पर बंद समर्थकों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर रास्ते से आवागमन बाधित कर दिया. बैरकपुर में कई जूट मिलों सहित विभिन्न कारखानों में काम बाधित हो गया है.

भाजपा के बंगाल बंद के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 घंटे के पश्चिम बंगाल बंद के आह्वान के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका पर थोड़ी देर में सुनवाई शुरू हो जाएगी. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी.


Also Read

Bengal Bandh: भाजपा का बंगाल बंद शुरू, जगह-जगह ट्रेनें रोकी, छात्र आंदोलन के दौरान हुआ था बवाल

कोलकाता की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में बंगाल बंद, जानें क्या है बंद और क्या खुला

Nabanna Abhiyan में कोलकाता पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, 126 लोगों को किया गिरफ्तार

Kolkata Doctor Murder : आरोपी संजय रॉय की बाइक पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड

West Bengal Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >