बंगाल में ‘लोकतंत्र’ की पहली परीक्षा, 152 विधायक चुनने के लिए 44378 बूथ पर वोट करेगी 3.61 करोड़ जनता, पोलिंग पार्टियां रवाना

Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Polling: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में राज्य की 294 में से 152 सीटों पर 23 अप्रैल (गुरुवार) को वोटिंग होगी. इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया. किन सीटों पर वोटिंग है और वहां कितने मतदान केंद्र बने हैं, पूरा डिटेल यहां देखें.

Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Polling: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो जायेगी. इसके लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है. पहले चरण में राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर 3,60,77,171 (3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171) वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. ये मतदाता राज्य के 16 जिलों में बनी 44,378 मतदान केंद्रों पर वोट करेंगे. चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए सभी 44,378 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना कर दिया गया.

भीषण गर्मी में भी महिला कर्मियों में दिखा जबर्दस्त उत्साह

उत्तर बंगाल के सभी जिलों समेत कुल 16 जिला मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को उनके मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया. पोलिंग ऑफिसर्स में जबर्दस्त उत्साह देखा गया. चुनाव कर्मी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट के साथ अपने-अपने आवंटित बूथों के लिए चल पड़े. महिला चुनावकर्मियों में भी उत्साह देखा गया. वे गर्मी की परवाह किये बिना अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए बूथों की ओर कूच कर गयीं. चुनाव आयोग ने सभी कर्मियों के लिए केंद्रों पर पानी, ओआरएस और गर्मी से निपटने के लिए अन्य जरूरी इंतजाम किये थे, जिससे उन्हें कुछ राहत मिली.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Polling: सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा, सेंट्रल फोर्स तैनात

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी जिलों में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. जिला निर्वाचन आयोग के अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा लेते रहे. पहले चरण के सभी 152 निर्वाचन क्षेत्रों में सेंट्रल फोर्स (केंद्रीय अर्धसैनिक बल) की भारी तैनाती की गयी है. संवेदनशील इलाकों में जवानों ने विशेष तौर पर फ्लैग मार्च किया. जैसे ही चुनाव कर्मी अपने-अपने बूथ पर पहुंचे, वहां अगले दिन की वोटिंग के लिए जरूरी सेटअप लगाने का काम शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

152 विधानसभा सीट और मतदान केंद्र

जिला का नामनिर्वाचन क्षेत्र क्रम संख्याविधानसभा का नाममतदान केंद्रों की संख्यासहायक मतदान केंद्रकुल मतदान केंद्र
कूचबिहार1मेकलीगंज (एससी)23917256
कूचबिहार2माथाभांगा (एससी)27620296
कूचबिहार3कूचबिहार उत्तर (एससी)30712319
कूचबिहार4कूचबिहार दक्षिण25810268
कूचबिहार5शीतलकुची (एससी)31015325
कूचबिहार6सिताई (एससी)30019319
कूचबिहार7दीनहाटा31818336
कूचबिहार8नाटाबाड़ी27413287
कूचबिहार9तूफानगंज25516271
अलीपुरदुआर10कुमारग्राम (एसटी)30214316
अलीपुरदुआर11कालचीनी (एसटी)27511286
अलीपुरदुआर12अलीपुरडुआर्स27821299
अलीपुरदुआर13फाटाकाला (एससी)26916285
अलीपुरदुआर14मदारीहाट (एसटी)22611237
जलपाईगुड़ी15धूपगुड़ी (एससी)26328291
जलपाईगुड़ी16मयनागुड़ी (एससी)27633309
जलपाईगुड़ी17जलपाईगुड़ी (एससी)28313296
जलपाईगुड़ी18राजगंज (एससी)26110271
जलपाईगुड़ी19डाबग्राम-फूलबाड़ी31410324
जलपाईगुड़ी20माल (एसटी)27113284
जलपाईगुड़ी21नागराकाटा (एसटी)2606266
कलिम्पोंग22कलिम्पोंग2935298
दार्जिलिंग23दार्जिलिंग3350335
दार्जिलिंग24कर्सियोंग2966302
दार्जिलिंग25माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी)32824352
दार्जिलिंग26सिलीगुड़ी2455250
दार्जिलिंग27फांसीदेवा (एसटी)26117278
उत्तर दिनाजपुर28चोपड़ा2619270
उत्तर दिनाजपुर29इस्लामपुर2388246
उत्तर दिनाजपुर30गोआलपोखर2363239
उत्तर दिनाजपुर31चाकुलिया2391240
उत्तर दिनाजपुर32करनदीघी27613289
उत्तर दिनाजपुर33हेमताबाद (एससी)26613279
उत्तर दिनाजपुर34कालियागंज (एससी)28239321
उत्तर दिनाजपुर35रायगंज21310223
उत्तर दिनाजपुर36ईटाहार23811249
दक्षिण दिनाजपुर37कूष्मांडी (एससी)22915244
दक्षिण दिनाजपुर38कुमारगंज2116217
दक्षिण दिनाजपुर39बालूरघाट2005205
दक्षिण दिनाजपुर40तपन (एसटी)2344238
दक्षिण दिनाजपुर41गंगारामपुर (एससी)23910249
दक्षिण दिनाजपुर42हरिरामपुर23015245
मालदा43हबीबपुर (एसटी)25225277
मालदा44गजोले (एससी)27321294
मालदा45चांचल2483251
मालदा46हरिश्चंद्रपुर2606266
मालदा47मालतीपुर2451246
मालदा48रतुआ2968304
मालदा49मानिकचक26121282
मालदा50मालदा (एससी)24822270
मालदा51इंगलिशबाजार29211303
मालदा52मोथाबाड़ी2059214
मालदा53सूजापुर2642266
मालदा54वैष्णवनगर26214276
मुर्शिदाबाद55फरक्का2365241
मुर्शिदाबाद56शमशेरगंज2471248
मुर्शिदाबाद57सुती2858293
मुर्शिदाबाद58जंगीपुर27512287
मुर्शिदाबाद59रघुनाथगंज2692271
मुर्शिदाबाद60सागरदीघी2505255
मुर्शिदाबाद61लालगोला2560256
मुर्शिदाबाद62भगवानगोला2831284
मुर्शिदाबाद63रानीनगर2701271
मुर्शिदाबाद64मुर्शिदाबाद28218300
मुर्शिदाबाद65नबग्राम (एससी)27220292
मुर्शिदाबाद66खरग्राम (एससी)24428272
मुर्शिदाबाद67बरवान (एससी)23315248
मुर्शिदाबाद68कांडी25516271
मुर्शिदाबाद69भरतपुर26217279
मुर्शिदाबाद70रेजीनगर28219301
मुर्शिदाबाद71बेलडांगा28117298
मुर्शिदाबाद72बहरमपुर29811309
मुर्शिदाबाद73हरिहरपाड़ा27616292
मुर्शिदाबाद74नोदा2697276
मुर्शिदाबाद75डोमकल28622308
मुर्शिदाबाद76जालंगी28423307
पूर्व मेदिनीपुर203तमलूक29342335
पूर्व मेदिनीपुर204पांंशकुड़ा पूर्व25723280
पूर्व मेदिनीपुर205पांशकुड़ा पश्चिम30832340
पूर्व मेदिनीपुर206मयना27745322
पूर्व मेदिनीपुर207नंदकुमार27455329
पूर्व मेदिनीपुर208महिषादल26935304
पूर्व मेदिनीपुर209हल्दिया (एससी)27235307
पूर्व मेदिनीपुर210नंदीग्राम28637323
पूर्व मेदिनीपुर211चंडीपुर25850308
पूर्व मेदिनीपुर212पटाशपुर24940289
पूर्व मेदिनीपुर213कांथी उत्तर29038328
पूर्व मेदिनीपुर214भगवानपुर28034314
पूर्व मेदिनीपुर215खेजुरी (एससी)25451305
पूर्व मेदिनीपुर216कांथी दक्षिण26224286
पूर्व मेदिनीपुर217रामनगर28339322
पूर्व मेदिनीपुर218एगरा30840348
पश्चिम मेदिनीपुर219दांतन27130301
पश्चिम मेदिनीपुर223केशियारी (एसटी)27527302
पश्चिम मेदिनीपुर224खड़गपुर सदर2702272
पश्चिम मेदिनीपुर225नारायणगढ़27035305
पश्चिम मेदिनीपुर226सबंग30633339
पश्चिम मेदिनीपुर227पिंगला28335318
पश्चिम मेदिनीपुर228खड़गपुर24716263
पश्चिम मेदिनीपुर229डेबरा26526291
पश्चिम मेदिनीपुर230दासपुर33131362
पश्चिम मेदिनीपुर231घाटाल (एससी)32037357
पश्चिम मेदिनीपुर232चंद्रकोना (एससी)32937366
पश्चिम मेदिनीपुर233गड़बेता26621287
पश्चिम मेदिनीपुर234सालबनी31429343
पश्चिम मेदिनीपुर235केशपुर (एससी)28237319
पश्चिम मेदिनीपुर236मेदिनीपुर30424328
झारग्राम220नयाग्राम (एसटी)26621287
झारग्राम221गोपीबल्लभपुर28715302
झारग्राम222झारग्राम26326289
झारग्राम237बिनपुर (एसटी)28513298
पुरुलिया238बांदवान (एसटी)34323366
पुरुलिया239बलरामपुर25430284
पुरुलिया240बाघमुंडी27430304
पुरुलिया241जॉयपुर27341314
पुरुलिया242पुरुलिया27433307
पुरुलिया243मानबाजार (एसटी)29024314
पुरुलिया244काशीपुर27523298
पुरुलिया245पाड़ा (एससी)26633299
पुरुलिया246रघुनाथपुर (एससी)28038318
बांकुड़ा247सालतोड़ा (एससी)26725292
बांकुड़ा248छातना27425299
बांकुड़ा249रानीबांध (एसटी)29136327
बांकुड़ा250रायपुर (एसटी)25824282
बांकुड़ा251तालडांगड़ा26438302
बांकुड़ा252बांकुड़ा31023333
बांकुड़ा253बरजोड़ा29724321
बांकुड़ा254ओंडा28930319
बांकुड़ा255विष्णुपुर24023263
बांकुड़ा256कोतुलपुर (एससी)28133314
बांकुड़ा257इंडास (एससी)25939298
बांकुड़ा258सोनामुखी (एससी)25934293
पश्चिम बर्धमान275पांडवेश्वर23912251
पश्चिम बर्धमान276दुर्गापुर पूर्व29113304
पश्चिम बर्धमान277दुर्गापुर पश्चिम3069315
पश्चिम बर्धमान278रानीगंज2866292
पश्चिम बर्धमान279जामुड़िया24911260
पश्चिम बर्धमान280आसनसोल दक्षिण30213315
पश्चिम बर्धमान281आसनसोल उत्तर3076313
पश्चिम बर्धमान282कुल्टी2705275
पश्चिम बर्धमान283बाराबनी2549263
बीरभूम284दुबराजपुर (एससी)27513288
बीरभूम285सूरी29817315
बीरभूम286बोलपुर29612308
बीरभूम287नानूर (एससी)31314327
बीरभूम288लाभपुर25517272
बीरभूम289सैंथिया (एससी)28621307
बीरभूम290मयूरेश्वर26411275
बीरभूम291रामपुरहाट27919298
बीरभूम292हांसन26323286
बीरभूम293नलहाटी25819277
बीरभूम294मुराराई28914303
कुल बूथ41418296044378

इसे भी पढ़ें

उत्तर बंगाल का ‘किंगमेकर’ कौन? 40 सीटों पर राजबंशी वोटों के लिए TMC और BJP में आर-पार की जंग

बंगाल चुनाव : शीतलकुची के जख्म अब भी हरे, 5 साल बाद भी इंसाफ की आस में रो रहे परिवार

बंगाल : पहले चरण में 152 सीटों पर ‘महामुकाबला’, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उत्तर बंगाल में ‘वर्ग संघर्ष’ की जगह अब ‘पहचान’ की लड़ाई, चाय बागानों से पहाड़ों तक कैसे बदली सियासत? समझें पूरा समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >