जरूरी बातें
Election Seizure 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बीच भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अवैध धन की जब्ती के आंकड़े जारी कर दिये हैं. बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दोनों राज्यों में जब्ती का आंकड़ा 1072.13 करोड़ रुपए को पार कर गया है.
बंगाल में 472.89 करोड़ की सामग्री जब्त
अकेले पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियों ने 472.89 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री और नकद बरामद किये हैं. इलेक्शन कमीशन ने बताया है कि यह कार्रवाई ‘प्रलोभन मुक्त’ चुनाव सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है.
बंगाल में नशा और तमिलनाडु में नकद का खेल
चुनाव आयोग के इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में अब तक 39,31,463 लीटर शराब जब्त की गयी है. इसकी कीमत 102.45 करोड़ रुपए आंकी गयी है. बंगाल से 27.48 करोड़ नकद और 108.11 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद हुई है. राज्य में 55.88 करोड़ के जेवरात और 178.83 करोड़ रुपए के उपहार (Freebies) भी पकड़े गये हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नकद जब्ती में बंगाल से आगे तमिलनाडु
तमिलनाडु में नकद जब्ती का आंकड़ा बंगाल से कहीं अधिक है. दक्षिण भारत के इस राज्य में अब तक 100.19 करोड़ रुपए कैश जब्त किये जा चुके हैं.
Election Seizure 2026: मैदान में फ्लाइंग स्क्वायड की फौज
चुनाव आयोग ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए भारी फोर्स तैनात की है. दोनों राज्यों में कुल 5,011 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें तैनात हैं. अकेले बंगाल में 2,728 टीम सक्रिय हैं, जो किसी भी शिकायत पर 100 मिनट के भीतर पहुंचने का दावा करती हैं. सरप्राइज नाका चेकिंग के लिए 5,363 स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SST) मुस्तैद हैं. बंगाल की सड़कों पर 3,142 टीमें दिन-रात वाहनों की जांच कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 22 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 295 पर ‘गंभीर’ क्रिमिनल केस, ADR रिपोर्ट में खुलासा
आम नागरिक न हों परेशान : आयोग की चेतावनी
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रवर्तन एजेंसियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि जांच के दौरान आम नागरिकों को बेवजह परेशान या प्रताड़ित न किया जाये. इसके लिए जिला शिकायत समितियां (District Grievance Committees) बनायी गयी हैं, जहां लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पुलिस पर्यवेक्षक हटाये गये
C-Vigil पर करें शिकायत
इलेक्शन कमीशन ने राजनीतिक दलों और नागरिकों से अपील की है कि यदि वे कहीं भी आदर्श चुनाव आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन होता हुआ देखें, तो तत्काल C-Vigil मोबाइल ऐप पर रिपोर्ट करें. आयोग का लक्ष्य हिंसा मुक्त और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में सोने की बड़ी खेप बरामद, कार से 50 लाख के जेवरात जब्त
