बरानगर-बैरकपुर मेट्रो को हरी झंडी, KMC से NOC मिलने पर शुभेंदु अधिकारी बोले- यह डबल इंजन सरकार का असर

Baranagar-Barrackpore Metro Pink Line: बरानगर-बैरकपुर मेट्रो (Pink Line) को कोलकाता नगर निगम से एनओसी मिल गयी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर इसे कोलकाता के बुनियादी ढांचे के लिए बड़ा कदम बताया.

Baranagar-Barrackpore Metro Pink Line: कोलकाता और उसके उत्तरी उपनगरों के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी. कोलकाता नगर निगम (KMC) ने बरानगर–बैरकपुर मेट्रो कॉरिडोर (पिंक लाइन) के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है. बीटी रोड के किनारे प्रस्तावित इस 12 किलोमीटर लंबे मेट्रो प्रोजेक्ट को एनओसी मिलने के फैसले का स्वागत करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इसे समन्वित विकास और प्रशासनिक संकल्प की बड़ी जीत बताया.

शुभेंदु बोले - ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा- उत्तरी उपनगरों के लिए वरदान. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीटी रोड के समानांतर बरानगर से बैरकपुर तक मेट्रो का विस्तार मील का पत्थर है. इससे यात्रा के समय में भारी कटौती होगी, ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रियों को सुरक्षित व आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा.

ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड कमाई से कनेक्टिविटी के नये दौर में कोलकाता मेट्रो, 130 किमी तक बढ़ेगा रेल नेटवर्क

पेयजल सुरक्षा का रखा गया है पूरा ध्यान : शुभेंदु

बीटी रोड के नीचे कोलकाता को पीने का पानी सप्लाई करने वाली मुख्य पाइपलाइन लगी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में जनसुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. मेट्रो निर्माण के साथ-साथ एक नयी समर्पित जल ट्रांसमिशन पाइपलाइन तैयार की जा रही है, जिससे शहर की जलापूर्ति भी बाधित नहीं होगी और मेट्रो का काम भी तेजी से आगे बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में बनेंगे 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन : पिंक लाइन के लिए हुआ 1587 करोड़ का टेंडर

केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों का बेहतर समन्वय

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के नेतृत्व में नागरिक निकायों (Civic Bodies), राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच निर्बाध तालमेल बना है. इसी का परिणाम है कि वर्षों से लटकी इस परियोजना को तेज गति से मंजूरी मिल पायी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >