हिंदुओं पर हमले से नाराज दिलीप घोष की बड़ी मांग, कहा- बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को आईपीएल में करें बैन

Ban Bangladeshi Cricketers in IPL: पश्चिम बंगाल की सीमाओं से सटे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले से नाराज पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बांग्लादेशी क्रिकेटरों के आईपीएल में खेलने पर बैन लगाने की मांग कर दी है. उन्होंने पड़ोसी देश को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि हिंदुओं पर हो रहे हमले का उसे खामियाजा भुगतना होगा.

Ban Bangladeshi Cricketers in IPL: पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले से नाराज पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तरह बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से बैन कर दिया जाये.

बीसीसीआई का केकेआर को निर्देश- मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 से बाहर रखें

दिलीप घोष की यह प्रतिक्रिया तब आयी है, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को वर्ष 2026 की आईपीएल टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है.

बांग्लादेश को भुगतने होंगे हिंदुओं पर हमले के परिणाम- दिलीप घोष

भाजपा के पूर्व सांसद ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह किसी के लिए भी अच्छा नहीं है. भारत सरकार अपना कर्तव्य निभा रही है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों से बेहद दुखी हैं. यह अमानवीय है और इसके परिणाम भुगतने होंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Ban Bangladeshi Cricketers in IPL: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तरह बैन किये जायें बांग्लादेशी क्रिकेटर्स

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम बांग्लादेश में जल्द चुनाव, एक स्थिर सरकार और कानून व्यवस्था की बहाली चाहते हैं, ताकि जान-माल की सुरक्षा हो सके. उन्होंने कहा कि इससे सीमा पर तनाव भी कम होगा. उन्होंने बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में खेलने की इजाजत नहीं है, उसी तरह बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भी इसकी इजाजत नहीं मिलनी चाहिए.

केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था मुस्तफिजुर को

दिलीप घोष ने कहा कि यह मांग कोलकाता से आयी थी और इसे मान लिया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है, जिन्हें उसने आईपीएल नीलामी में 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था. यह कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर उठाया गया है, क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ रहा है.

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान हैं केकेआर के मालिक

बीसीसीआई ने कहा कि 26 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जरूरत पड़ने पर केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान की जगह किसी अन्य खिलाड़ी का नाम देने की अनुमति होगी. केकेआर के मालिक बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान हैं. उनकी इस कंपनी में अपने जमाने की बेहद खूबसूरत अदाकारा जूही चावला भी केकेआर में पार्टनर हैं.

इसे भी पढ़ें

SIR सुनवाई में यौनकर्मियों, किन्नरों और आदिवासियों को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए दस्तावेज जरूरत नहीं

बंगाल चुनाव 2026 से पहले फिर चर्चा में संदेशखाली, मूसा मोल्ला की तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह संभालेंगे कमान

कांग्रेस अभी जिंदा है, बंगाल में मौसम के पाला बदलते ही राजनीति में मची हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >