आज महानगर में हो सकती है बारिश

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से महानगर सहित दक्षिण बंगाल व उत्तर बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

कोलकाता : अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से महानगर सहित दक्षिण बंगाल व उत्तर बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बुधवार को महानगर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसके अलावा हवा में सापेक्ष आर्द्रता अधिकतम 94 और न्यूनतम 37 प्रतिशत रही. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी बर्फली तूफान के कारण इस सप्ताह बारिश की संभावना बनी है. पश्चिमी तूफान गत मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिमी हिमालय में प्रवेश कर रहा है. परिणामस्वरूप, बुधवार से जम्मू-कश्मीर सहित देश के उत्तर-पश्चिम में मौसम बदला दिखा. गुरुवार को मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में गरज के साथ बारिश की संभावना है. गौैरतलब है कि मौसम विभाग ने इस साल गर्मी ज्यादा पड़ने की संभावना जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >