पुलिस नियुक्ति परीक्षा पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का कटाक्ष कहा : चुनाव से पहले आम लोगों को टोपी पहनाने की कोशिश

चुनाव से पहले आम लोगों को टोपी पहनाने की कोशिश

हल्दिया. पुलिस नियुक्ति परीक्षा पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है. भाजपा विधायक व नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से देखने के बाद पुलिस नियुक्ति परीक्षा को लेकर तीखा हमला बोला. अधिकारी ने कहा : चुनाव से पहले यह सिर्फ लोगों को टोपी पहनाने जैसा है. आम लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, क्योंकि फरवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव की घोषणा हो जायेगी. चुनाव घोषणा के बाद नियुक्ति करना संभव नहीं होगा. इसका उद्देश्य सिर्फ आवेदकों का चुनाव में इस्तेमाल करना है.उन्होंने दावा किया कि एसआइआर के तहत बंगाल से एक करोड़ नाम हटेंगे और पहले चरण में लगभग 47 लाख नाम हट चुके हैं. उनके अनुसार बंगाल की जनता अब एकजुट हो चुकी है और उनकी ही कोशिशें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगी. अधिकारी ने तृणमूल पर आइपैक और पुलिस प्रशासन की मदद से सत्ता में बने रहने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा : तृणमूल के खिलाफ जनता एकजुट है. मुख्यमंत्री बनर्जी को हटाना अब थोड़े समय की बात है. रविवार को नंदीग्राम ब्लॉक-एक की हरिपुर ग्राम पंचायत के देवीपुर हाइस्कूल बूथ में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठकर अधिकारी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >