पंचतत्व में विलीन हुए तृणमूल नेता मुकुल रॉय, हालीशहर में हुआ अंतिम संस्कार

Mukul Roy Death: तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य और कभी ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे मुकुल रॉय पंचतत्व में विलीन हो गये. रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. सोमवार को उत्तर 24 परगना के हालीशहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Mukul Roy Death News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. लंबी बीमारी के बाद रविवार को 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. उत्तर 24 परगना के हालीशहर में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.

अंतिम दर्शन के लिए लगा रहा नेताओं का तांता

मौके पर उनके पुत्र शुभ्रांशु रॉय के अलावा तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी, बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक, जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम, कांचरापाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन कमल अधिकारी, हालीशहर नगरपालिका के चेयरमैन शुभंकर घोष, बीजपुर के विधायक सुबोध अधिकारी समेत तमाम तृणमूल के नेता उपस्थित थे. मुकुल रॉय के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए भी तृणमूल नेताओं का तांता लगा रहा.

पिता के निधन पर भावुक हुए बेटे, कहा- वह दोस्त की तरह थे

पिता को खोने के बाद भावुक होकर मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय ने कहा कि पिताजी हमेशा राजनीति में व्यस्त रहते थे. इसलिए उनसे बहुत कम करीबी मिला, लेकिन जो भी मिला, वह एक दोस्त की तरह थे. मेरे जीवन के हर मुश्किल समय में पिता मेरे साथ रहे. बड़े फैसले लेने में मेरी मदद की. भाजपा से किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया. सिर्फ सौमित्र खां एक बार उनसे मिलने आये थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mukul Roy Death: आवास पर नेताओं-कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

मुकुल रॉय का पार्थिव शरीर जब कांचरापाड़ा के घटक रोड उनके आवास पर पहुंचा, तो उनके अंतिम दर्शन के लिए तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ता का हुजूम उमड़ पड़ा. उनके आवास से शव को हालीशहर श्मशान घाट तक ले जाया गया, इस दौरान अभिषेक बनर्जी भी पैदल श्मशान घाट तक गये. इस दरमियान मुकुल रॉय के घर के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था.

अर्जुन सिंह और दिलीप घोष ने भी जताया शोक

बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी उनके निधन पर शोक जताया. अर्जुन सिंह ने कहा कि एक छोटे से जिले से उठकर पार्लियामेंट का सफर तय करने वाले महान व्यक्तित्व का निधन हो गया. इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को सहानुभूति दे.

भाजपा ने मुकुल रॉय को बहुत सम्मान दिया – दिलीप घोष

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि वह एक अनुभवी नेता थे. केंद्रीय मंत्री भी रहे. जब वह भाजपा में आये, तो उन्हें बहुत सम्मान दिया गया. 2019 से 2021 तक वह हमारे साथ थे. बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और तृणमूल में चले गये. पिछले 2-3 सालों से वह बीमार थे और राजनीति में सक्रिय नहीं थे. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.

इसे भी पढ़ें

Mukul Roy Death: पीएम मोदी ने पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुकुल रॉय के निधन पर बोलीं ममता बनर्जी- मेरा दिल टूट गया, अभिषेक ने भी शोक जताया

दलबदल की राजनीति के माहिर खिलाड़ी मुकुल रॉय का ऐसा था राजनीतिक जीवन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >