बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी ने बुलायी कैबिनेट की बैठक, हो सकते हैं अहम फैसले

Cabinet Meeting: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी है. बंगाल चुनाव 2026 से पहले संभवत: आखिरी कैबिनेट बैठक होगी. बंगाल की चीफ मिनिस्टर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी जा सकती है.

Cabinet Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी है. बैठक राज्य सचिवालय नबान्न में होगी. महज 10 दिन में कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी. पिछली बार कैबिनेट की बैठक 17 फरवरी को हुई थी.

बंगाल चुनाव 2026 से पहले संभवत: आखिरी कैबिनेट

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बंगाल चुनाव 2026 की घोषणा से पहले यह आखिरी कैबिनेट की बैठक हो सकती है. नबान्न के सूत्रों ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी अहम है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Cabinet Meeting: शून्य पदों को भरने पर चर्चा संभव

ममता बनर्जी की कैबिनेट की बैठक में कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं. इसमें खासकर नियुक्ति और निवेश से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है. बंगाल सरकार के अलग-अलग विभागों में शून्य पदों को भरने और नये पद सृजित करने पर भी चर्चा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

आयोग को 8,505 अधिकारी उपलब्ध कराने को तैयार राज्य सरकार

ममता बनर्जी के ‘जंबो कैबिनेट’ के नामों का एलान, 43 मंत्रियों में पुराने और नए चेहरे भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >