बंगाल से आंध्रप्रदेश तक बन रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट

Bengal Weather Alert: पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होगी. कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी है. राज्य के किस-किस जिले में बारिश होगी और क्या सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है, अभी जान लें.

Bengal Weather Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जायेगा. वहीं गांगेय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए आंध्रप्रदेश तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा. उत्तर और दक्षिण बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

24 और 25 फरवरी के लिए वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 24 और 25 फरवरी को बंगाल के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होगी. इससे आलू की फसल को नुकसान हो सकता है. इसलिए किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने के उपाय ककर लें. लोगों को सलाह दी गयी है कि मौसम खराब हो जाये, तो वे सुरक्षित स्थानों पर चले जायें.

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

  • दार्जिलिंग
  • जलपाईगुड़ी
  • कलिम्पोंग
  • दक्षिण 24 परगना
  • पश्चिम मेदिनीपुर
  • पूर्व मेदिनीपुर
  • झारग्राम
  • हावड़ा
  • हुगली
  • उत्तर 24 परगना
  • बांकुड़ा

Bengal Weather Alert: बंगाल में दार्जिलिंग सबसे ठंडी जगह

मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी 7 दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो दक्षिण बंगाल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड कल्याणी और पुरुलिया में रिकॉर्ड किया गया. उत्तर बंगाल के पुंडिबाड़ी का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री और दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान घटकर 5.8 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता का तापमान बढ़कर 20.6 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

राजधानी कोलकाता के अलीपुर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 20.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. इस दौरान उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और दार्जिलिंग जिले में सुबह में हल्का कोहरा छाया रहा. उत्तर बंगाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और उसके आसपास रहा, तो दक्षिण बंगाल का मिनिमम टेंपरेचर 20 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, कोलकाता समेत 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

करवट ले रहा बंगाल का मौसम, दार्जिलिंग से कोलकाता तक चढ़ा तापमान, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

बढ़ रहा दार्जिलिंग का तापमान, कब और कहां होगी बारिश, कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

मालदा में बारिश और दार्जिलिंग में बढ़ा तापमान, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >