‘चिकन नेक’ पर अभेद्य ‘स्मार्ट ग्रिड’ पर मंथन के लिए अमित शाह पहुंचे सिलीगुड़ी, शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत

Chicken's Neck Security: गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी आ गये हैं. वह 3 दिन तक सिलीगुड़ी में ‘चिकन नेक’ पर बीएसएफ, एसएसबी और खुफिया एजेंसियों के साथ 3 देशों की सीमाओं पर नया स्मार्ट बॉर्डर ग्रिड तैयार करने का मास्टरप्लान तैयार करेंगे.

Chicken's Neck Security: पूर्वोत्तर भारत (North-East) को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले बेहद संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी गलियारे (Siliguri Corridor), जिसे ‘चिकन नेक’ (Chicken's Neck) भी कहा जाता है, पर भारत अपनी सुरक्षा रणनीति का पुनर्गठन करने जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 3 दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर बृहस्पतिवार की रात सिलीगुड़ी पहुंच गये. उनकी यात्रा का मुख्य एजेंडा पारंपरिक सीमा गश्त से आगे बढ़कर 3 पड़ोसी देशों (नेपाल, भूटान और बांग्लादेश) से सटी सीमाओं पर एकीकृत त्रि-स्तरीय ‘स्मार्ट बॉर्डर सुरक्षा ग्रिड’ (Integrated Smart Border Grid) को लागू करना माना जा रहा है.

चेन्नई से सीधे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह

अमित शाह चेन्नई से सीधे उत्तर बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गृह मंत्री सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय जायेंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे. एसएसबी के जवानों के साथ बातचीत करेंगे. गृह मंत्री सिलीगुड़ी में समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें एक बैठक सीमा सुरक्षा से संबंधित होगी.

क्यों अलग और अमित शाह का यह दौरा?

सिलीगुड़ी का यह संकरा गलियारा (लगभग 22 किमी चौड़ा) नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमाओं के बेहद करीब है. यह पहला मौका है, जब गृह मंत्री किसी एक ही केंद्र से सशस्त्र सीमा बल (SSB), जो नेपाल और भूटान सीमा की सुरक्षा करती है और सीमा सुरक्षा बल (BSF), जो बांग्लादेश सीमा की रखवाली करती है, के प्रमुखों, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल कैबिनेट को मिलेगा पहला एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, शुभेंदु कैबिनेट का फैसला

‘स्मार्ट बॉर्डर ग्रिड’ और नये हाई-टेक प्रोजेक्ट्स

इस दौरे के दौरान गृह मंत्री सीमा सुरक्षा को मजबूत करने वाली कई नयी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसमें सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, तस्करी और नेटवर्क घुसपैठ को रोकने के लिए सेंसर-आधारित तकनीक, आधुनिक निगरानी प्रणालियों और इंटेलिजेंस शेयरिंग को एकीकृत करने की योजना पर मुहर लग सकती है.

सुरक्षा बलों के साथ सीधी रणनीति और सामूहिक भोज

शुक्रवार को एसएसबी (SSB) फ्रंटियर मुख्यालय में अधिकारियों के साथ तकनीकी रोडमैप तय करने के साथ ही अमित शाह जवानों के साथ पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ (सामूहिक भोज) में शामिल होकर जमीनी चुनौतियों का सीधा फीडबैक लेंगे.

ये भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा ऐलान- बंगाल में घुसपैठ और मवेशी तस्करी पर अब परमानेंट ब्रेक, अपराधी जायेंगे जेल

नये आपराधिक कानूनों (BNS) का जमीनी क्रियान्वयन

सीमा सुरक्षा के साथ-साथ अमित शाह सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में देश के 3 नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) पर केंद्रित प्रदर्शनी और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे. इसका मकसद सीमावर्ती इलाकों में नये कानूनों के तहत त्वरित कानूनी और पुलिसिया कार्रवाई को सुनिश्चित करना है.

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने सिलीगुड़ी में डाला डेरा

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए राज्य के कार्यवाहक महानिदेशक और पुलिस प्रमुख सिद्धार्थ नाथ गुप्ता समेत कई शीर्ष पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए पहले ही सिलीगुड़ी में डेरा डाल चुके हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >