खास बातें
Amit Shah on Babri Masjid West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में मस्जिद विवाद ने नयी चिंगारी सुलगा दी है. मंगलवार को मालदा के गजोले और मानिकचक में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार और हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला. शाह ने दो टूक कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत के बाद कोई भी ‘माई का लाल’ बाबरी मस्जिद की तर्ज पर किसी मस्जिद का निर्माण नहीं करा पायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर असल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ही ‘एजेंट’ हैं.
5 मई को चकनाचूर हो जायेगा सपना : अमित शाह
अमित शाह ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में प्रस्तावित मस्जिद निर्माण को लेकर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ-साथ हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी दी. शाह ने कहा- ममता दीदी और हुमायूं कबीर कान खोलकर सुन लें, यह भारत है और यहां कोई बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता. 4 मई को नतीजे आयेंगे और 5 मई को इस मस्जिद को बनाने का आपका सपना चकनाचूर हो जायेगा.
Amit Shah on Babri Masjid West Bengal: क्या है विवाद की जड़
हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में 8 एकड़ जमीन पर 86 करोड़ की लागत से बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद टीएमसी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. अमित शाह का दावा है कि यह सब ममता बनर्जी के इशारे पर हो रहा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद का जिक्र
- 550 साल का इंतजार : गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ममता बनर्जी ने रामलला को 550 वर्षों तक तंबू में रखने का समर्थन किया और राम मंदिर निर्माण का विरोध किया.
- विचारधारा का टकराव : अमित शाह ने कहा कि अब वही सोच रखने वाले लोग बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते हैं, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी.
इसे भी पढ़ें : ‘बूथ संवाद’ में बोले पीएम मोदी- बंगाल में हत्या, बलात्कार और दंगे चरम पर, घुसपैठिये बने बड़ा खतरा
1000 करोड़ की ‘डील’ पर शाह का पलटवार
ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगाये गये ‘1000 करोड़ रुपए के सौदे’ के आरोपों पर गृह मंत्री शाह ने जोरदार पलटवार किया. उन्होंने कहा- भाजपा हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन करने की बजाय 20 साल तक विपक्ष में बैठना पसंद करेगी. हमारे और उनके विचार उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव की तरह अलग हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
हुमायूं का वीडियो सामने आने के बाद गरमाया माहौल
एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हुमायूं कबीर को अल्पसंख्यक वोटों के विभाजन के लिए भाजपा से डील की बात करते सुना गया था. शाह ने इसे ममता बनर्जी की साजिश करार दिया. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है. 4 मई को बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के परिणाम आने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें
रायगंज में गरजे राहुल गांधी- संविधान को खत्म कर रही भाजपा-आरएसएस की नफरत, ममता सरकार को भी घेरा
बंगाल में 2926 उम्मीदवारों में महामुकाबला, अब EVM पर दिखेंगी प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें
