कोलकाता में गरजे अमित शाह : Bengal में बनेगी BJP की सरकार, कोई शाहजादा नहीं, मिट्टी का सपूत बनेगा मुख्यमंत्री

Amit Shah in Kolkata : अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में खूब गरजे. कहा कि बंगाल में वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी. प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कोई शहजादा नहीं, बंगाल की मिट्टी का सपूत ही बनेगा.

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में खूब गरजे. कहा कि बंगाल में वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी. प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कोई शहजादा नहीं, बंगाल की मिट्टी का सपूत ही बनेगा. कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने लोगों से अपील की कि वे विधानसभा में भाजपा को बहुमत दें. पार्टी की सरकार 5 साल में बंगाल को सोनार बांग्ला बनायेगी.

ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए श्री शाह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात्र 87 लाख वोट मिले थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2.30 करोड़ वोट मिले. पार्टी ने 42 में से 18 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह यात्रा अब रुकने वाली नहीं है. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाकर ही यह यात्रा रुकेगी.

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय ममता बनर्जी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जायेगी, लेकिन उन्हें आंकड़े देख लेना चाहिए. ऐसे ही चौंकाने वाले आंकड़े विधानसभा चुनाव में सामने आयेंगे. उन्होंने आम लोगों से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि बंगाल में परिवर्तन की एक यात्रा चल पड़ी है और यह यात्रा विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार के साथ समाप्त होगी.

अमित शाह ने कहा, ‘यह यात्रा बंगाल में लोगों के शोषण के खिलाफ संघर्ष की यात्रा है. कानून और व्यवस्था को बेहतर बनाने की यात्रा है. यह यात्रा सिंडिकेट को समाप्त करने की यात्रा है. यह यात्रा तोलाबाजी खत्म करने की यात्रा है. यह यात्रा घुसपैठ को समाप्त करने की यात्रा है. यहां के करोड़ों शरणार्थियों का नागरिकता देकर सम्मान देने की यात्रा है.

श्री शाह ने ‘आर नॉय अन्याय’ स्लोगन लांच करते हुए कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार, तोलाबाजी, तुष्टीकरण, घुसपैठ, परिवारवाद, सिंडिकेटराज, बेरोजगारी, हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ है. यह तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ाई है. अपने राजकुमार को राज्य का अगला वारिश बनाने के खिलाफ लड़ाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >