खास बातें
Amit Shah on Mamata Banerjee Bhabanipur Loss: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ‘दीदी’ के नाम से मशहूर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के सबसे मजबूत दुर्ग भवानीपुर के ढहने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखा हमला बोला है. शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद उन्होंने ममता बनर्जी की हार का जिक्र कर चुटकी ली.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाह का बयान
अमित शाह ने कहा कि पिछली बार ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ (नंदीग्राम) में जाकर चुनौती दी थी, लेकिन इस बार शुभेंदु दा ने ममता के घर में घुसकर उन्हें धूल चटा दी. अमित शाह का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे टीएमसी के लिए ‘जख्म पर नमक’ जैसा माना जा रहा है.
घर में घुसकर मारने वाला अमित शाह का वो बयान
शाह ने जीत के जश्न के बीच ममता बनर्जी के एक पुराने इंटरव्यू का हवाला देते हुए उन पर तंज कसा. शाह ने कहा- मैंने दीदी का एक इंटरव्यू देखा था. उसमें वह बड़े गर्व से कहती थीं कि मैं शुभेंदु के गढ़ (नंदीग्राम) में लड़ने गयी हूं. दीदी, तब तो आप हार ही गयीं थीं, लेकिन इस बार तो शुभेंदु दा ने आपके अपने घर भवानीपुर में आकर आपको हराया है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के सेनापति रहे शुभेंदु अधिकारी ने लिखी बंगाल में तृणमूल के 15 साल के शासन के अंत की पटकथा
भवानीपुर की जनता का आभार जताया
अमित शाह ने आगे कहा कि भवानीपुर की जनता ने यह साबित कर दिया है कि वे अब भ्रष्टाचार और ‘भाई-भतीजावाद’ से तंग आ चुके हैं. भवानीपुर की जीत ने पूरे बंगाल में बदलाव का शॉर्टकट रास्ता खोल दिया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भवानीपुर : जहां दीदी का ‘जादू’ हुआ फेल
भवानीपुर को ममता बनर्जी का सबसे सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र माना जाता था, लेकिन 2026 के नतीजों ने सबको चौंका दिया. भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में 15,105 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी. मतगणना के शुरुआती चरणों में ममता बनर्जी आगे चल रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे ईवीएम खुली, शुभेंदु अधिकारी की बढ़त बढ़ती गयी और अंत में उन्होंने ‘दीदी’ के किले पर भाजपा का झंडा फहरा दिया.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा
Amit Shah on Mamata Banerjee Bhabanipur Loss: विपक्ष की ‘शेरनी’ अब ‘भीगी बिल्ली’?
2021 में नंदीग्राम के बाद ममता बनर्जी को सीधे मुकाबले में शुभेंदु अधिकारी के हाथों दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा. शाह ने विपक्षी एकता और ममता बनर्जी के आक्रामक रुख पर भी प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जो ममता बनर्जी खुद को बंगाल की ‘शेरनी’ कहती थीं, आज हार के बाद ‘भीगी बिल्ली’ बन गयीं हैं. वे और उनका पूरा कुनबा बहाने ढूंढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें
भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद हॉल में एक मिनट तक गूंजता रहा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद
