Kolkata में अमित शाह ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का नारा, बोले : अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर

अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए हम 500 सालों से लड़ाई लड़ रहे थे. बंगाल की जनता का आशीर्वाद मिला. मोदी जी को चुनाव में 300 से अधिक सीटें मिलीं. मोदी जी ने अभी भव्य राम मंदिर बनाने के लिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की घोषणा करके राम मंदिर को आगे बढ़ाने का काम किया है.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शहीद मीनार मैदान में आयोजित रैली में रविवार को ‘जयश्री राम’ के नारे लगे. सभा में उपस्थित लोगों ने ‘जयश्री राम’ का जयकारा लगाया, तो श्री शाह ने भी ‘जयश्री राम’ के नारे लगाये. उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां प्रभु श्री राम को जन्म हुआ था, वहां जल्द ही भव्य मंदिर बनेगा.

श्री शाह ने कहा कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए हम 500 सालों से लड़ाई लड़ रहे थे. बंगाल की जनता का आशीर्वाद मिला. मोदी जी को चुनाव में 300 से अधिक सीटें मिलीं. मोदी जी ने अभी भव्य राम मंदिर बनाने के लिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की घोषणा करके राम मंदिर को आगे बढ़ाने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि 70 सालों से कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और ममता बनर्जी राम मंदिर बनने की राह में रोड़ा बने हुए थे. आपने मोदी जी को ताकत दी. कुछ ही महीनों में आसमान छूता ‍भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनने वाला है.

उन्होंने कहा, ‘इस बार सरकार बनने के बाद मोदी जी ने देश के विकास के साथ-साथ देश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े ढ़ेर सारे मसले हाथ में लिये. यह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती है, जिन्होंने धारा 370 के खिलाफ कश्मीर की धरती पर बलिदान दिया था. कश्मीर हमारा अभिन्न अंग बना. मोदी जी ने पांच अगस्त, 2019 को भारतीय संसद ने धारा 370 को समाप्त कर दिया.’

श्री शाह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं रहेगा, वह सपना मोदी जी ने पूरा किया. ममता दीदी ने संसद में धारा 370 हटाने का विरोध किया था. अमित शाह ने सवाल किया कि क्या इस काम के लिए ममता जी को आप माफ कर सकते हो?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >