खास बातें
Abhishek Banerjee PA Sumit Roy FIR: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद अब सरकारी नौकरियों के नाम पर वसूली का बड़ा मामला सामने आया है. इस बार सीधे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (PA) सुमित रॉय जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. मेदिनीपुर के पूर्व विधायक सुजय हाजरा से पूछताछ के बाद डेबरा थाने में सुमित रॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गयी है.
नबान्न का फर्जी कर्मचारी और विकास भवन का फर्जी मेडिकल टेस्ट
मामला डेबरा के रहने वाले प्रसेनजीत रॉय की शिकायत पर दर्ज हुआ है. शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 12 अलग-अलग सरकारी पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति उम्मीदवार साढ़े तीन लाख रुपए मांगे थे. पीड़ितों को झांसा देने के लिए एक होटल में ‘आशिक’ नाम के शख्स से मिलवाया गया. बताया गया कि वह राज्य सचिवालय नबान्न में काम करता है. इसके बाद उम्मीदवारों को बाकायदा विकास भवन और खाद्य भवन ले जाकर उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया था.
अभिषेक के पीए को देने हैं पैसे कहकर थमा दिया जेरॉक्स नियुक्ति पत्र
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बाद में यह कहकर और पैसों की मांग की कि यह रकम अभिषेक बनर्जी के आप्तसहायक (पीए) सुमित रॉय तक पहुंचानी है. इसके बाद पीड़ितों को असली ज्वाइनिंग लेटर की जगह रंगीन जेरॉक्स कॉपी थमा दी गयी. जब नौकरी नहीं मिली और पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गयीं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Abhishek Banerjee PA Sumit Roy FIR: कालीघाट आवास में ताला तोड़कर घुसी पुलिस, सुमित फरार
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य की खुफिया एजेंसी सीआईडी (CID) ने सुमित रॉय के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है. सुमित के मोबाइल की आखिरी टावर लोकेशन कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के आवास की मिली थी. इसके बाद सालबनी थाने की पुलिस केंद्रीय बलों के साथ वहां छापेमारी करने पहुंची. काफी देर इंतजार के बाद पुलिस ताला तोड़कर भीतर घुसी, लेकिन सुमित नहीं मिला. इसी दौरान हुगली के श्रीरामपुर में उसकी ससुराल में भी छापेमारी की गयी. सुमित रॉय वहां भी नहीं था.
इसे भी पढ़ें
अब अभिषेक बनर्जी की मौसी के घर पहुंची सीआईडी, ‘भड़काऊ बयान’ से जुड़े मामले में एक घंटे तक की पूछताछ
सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, अभिषेक बनर्जी के पीए की बढ़ीं मुश्किलें
