राज्य सरकार कृषकों के साथ नहीं : अधीर

कोलकाता: प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा अभियान के दौरान कांग्रेसी नेताओं के साथ धक्का मुक्की हुई. वेलिंगटन से शुरू हुए कांग्रेस के जुलूस को पुलिस ने एसएन बनर्जी रोड पर ही रोक दिया. बैरिकेड लगा कर जुलूस को आगे बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया. देखते ही देखते कांग्रेसी नेताओं की पुलिस के साथ झड़प शुरू […]

कोलकाता: प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा अभियान के दौरान कांग्रेसी नेताओं के साथ धक्का मुक्की हुई. वेलिंगटन से शुरू हुए कांग्रेस के जुलूस को पुलिस ने एसएन बनर्जी रोड पर ही रोक दिया. बैरिकेड लगा कर जुलूस को आगे बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया. देखते ही देखते कांग्रेसी नेताओं की पुलिस के साथ झड़प शुरू हो गयी. जुलूस का नेतृत्व दे रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी व अन्य कांग्रेसी नेता वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गये.
श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने भांगड़ के गरीब किसानों को मारा है. सिंगूर के जिस कृषक आंदोलन को लेकर ममता बनर्जी सत्ता में आयीं, अब उन्हीं कृषकों को निशाना बनाया जा रहा है. यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार गरीब कृषकों के साथ नहीं है. तृणमूल कांग्रेस पुलिस व गुंडों के बल पर सत्ता में काबिज रहना चाहती है. वह लूट और हिंसा की सरकार चला रही है, लेकिन कांग्रेस दबनेवाली नहीं है. कांग्रेस सड़क पर उतर कर इस हिंसा का मुकाबला करेगी. उल्लेखनीय है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान के साथ धक्कामुक्की के विरोध में कांग्रेस की ओर से विधानसभा अभियान की घोषणा की गयी थी.

उसी के तहत दोपहर दो बजे वेलिंगटन में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एसएन बनर्जी रोड होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ने लगे. हालांकि पुलिस पहले से ही तैयार थी. कांग्रेस के जुलूस को डोरिना क्रासिंग से पहले ही एसएन बनर्जी रोड पर रोक लिया गया. कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस के बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के साथ धक्का मुक्की के बावजूद वह सफल नहीं हुए. जुलूस को वहीं रोक दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >