भाजपा ने तृणमूल की खुशियों पर किया कटाक्ष
कोलकाता. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शिकस्त और आप की जीत पर तृणमूल कांग्रेस व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा खुशी जताये जाने पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दूसरों की खुशियों में खुश होना अच्छी बात है, लेकिन वर्ष 2016 की बात अलग होगी. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 11, 2015 10:03 PM
कोलकाता. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शिकस्त और आप की जीत पर तृणमूल कांग्रेस व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा खुशी जताये जाने पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दूसरों की खुशियों में खुश होना अच्छी बात है, लेकिन वर्ष 2016 की बात अलग होगी. ममता बनर्जी ने जिन लड्डुओं का जिक्र किया है, वह देखना होगा कि कितना मीठा होगा. 2016 में कई ऐसे कई बादल होंगे जो घनघोर रूप से बरस सकते हैं. श्री सिंह 2016 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के संबंध में यह कह रहे थे. इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने मदन मित्रा की जमानत की अर्जी खारिज होने के संबंध में कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि न्याय व्यवस्था को धमकी देने से तृणमूल को कोई लाभ नहीं होने वाला है.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 3:55 PM
January 17, 2026 2:14 AM
January 17, 2026 2:13 AM
January 17, 2026 2:12 AM
January 17, 2026 2:11 AM
January 17, 2026 2:10 AM
January 17, 2026 2:08 AM
January 17, 2026 2:06 AM
January 17, 2026 2:05 AM
January 17, 2026 2:04 AM
