ममता से भी हो पूछताछ : रॉबिन
कोलकाता. एक बार फिर सारधा कांड मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी पूछताछ की मांग माकपा की ओर से की गयी है. माकपा नेता रॉबिन देव का कहना है कि सारधा कांड में परिवहन मंत्री मदन मित्र की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस बौखला गयी है. कथित तौर पर मुख्यमंत्री ने इस मामले में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 22, 2014 12:59 AM
कोलकाता. एक बार फिर सारधा कांड मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी पूछताछ की मांग माकपा की ओर से की गयी है. माकपा नेता रॉबिन देव का कहना है कि सारधा कांड में परिवहन मंत्री मदन मित्र की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस बौखला गयी है. कथित तौर पर मुख्यमंत्री ने इस मामले में जिन-जिन तृणमूल नेताओं के जुड़े होने का संशय जताया था, उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है. पार्टी की ओर से मांग की गयी है कि सारधा कांड के अन्य आरोपियों से पूछताछ हो और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाये. आरोप के मुताबिक सारधा कांड के तमाम पीड़ितों के पैसे वापस लौटाये जाने को लेकर तृणमूल सरकार ने कोई सजगता नहीं दिखायी है, बल्कि जांच में बाधा दिये जाने का प्रयास जारी है. सारधा कांड के पीड़ितों को उनके पैसे वापस लौटाये जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 3:55 PM
January 17, 2026 2:14 AM
January 17, 2026 2:13 AM
January 17, 2026 2:12 AM
January 17, 2026 2:11 AM
January 17, 2026 2:10 AM
January 17, 2026 2:08 AM
January 17, 2026 2:06 AM
January 17, 2026 2:05 AM
January 17, 2026 2:04 AM
