Kolkata Book Fair : बिक गयीं CAA पर लिखी गयी ममता बनर्जी की किताब की सारी प्रतियां

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा संशोधित नागरिकता अधिनियम पर लिखी किताब की सारी प्रतियां विमोचन के केवल छह दिनों के भीतर ही बिक गयी. उनके प्रकाशक ने यह जानकारी दी. सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के पक्ष और विरोध जैसे विषयों पर दूसरे लेखकों द्वारा लिखी किताबों की भी रविवार […]

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा संशोधित नागरिकता अधिनियम पर लिखी किताब की सारी प्रतियां विमोचन के केवल छह दिनों के भीतर ही बिक गयी. उनके प्रकाशक ने यह जानकारी दी. सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के पक्ष और विरोध जैसे विषयों पर दूसरे लेखकों द्वारा लिखी किताबों की भी रविवार को संपन्न हुए इस 12 दिवसीय पुस्तक मेले में खूब मांग रही.

डे प्रकाशन की ओर से अपू डे ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की किताब ‘नागरीकत्तो आतंको’ (नागरिकता का डर) की सभी 1,000 प्रतियां आज दोपहर तक बिक गयीं. पुस्तक मेले में चार फरवरी को इसका विमोचन किया गया था.’

डे ने बताया कि समसामायिक विषयों पर बनर्जी द्वारा लिखी गयी कविता की किताब की भी सारी प्रतियां बिक गयीं. ममता अब तक 102 पुस्तकें लिख चुकी हैं, जिनमें अधिकतर बंगाली और अंग्रेजी भाषा में हैं. द गिल्ड ने इस पुस्तक मेले का आयोजन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >