देह व्यापार करने वाली पश्चिम बंगाल की 4 महिलाओं को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गयी महिलाओं में 3 कोलकाता की और एक सिलीगुड़ी की रहने वाली है. सभी को झारखंड की राजधानी रांची से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोमवार को रांची पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है.
रांची के एक होटल में चलता था देह व्यापार का धंधा
रांची पुलिस ने शहर के रेलवे स्टेशन के पास एक होटल पर छापामारी कर देह व्यापार से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र में एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है.
5 महिला समेत 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची के एसपी पारस राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापा मारा. इस दौरान 5 महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें से 4 महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. पुलिस की गिरफ्त में आयीं बंगाल की 4 महिलाओं में 3 कोलकाता और एक सिलीगुड़ी की रहने वाली है. गिरोह की सरगना रांची के अरगोड़ा क्षेत्र की निवासी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
25 दिन तक जेल में रही थी देह व्यापार गिरोह की सरगना
एसपी ने यह भी बताया कि अरगोड़ा की रहने वाली महिला इससे पहले 25 दिन तक जेल में रही थी. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि चुटिया पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 से पहले CRPF के सब-इंस्पेक्टर की बर्धमान में मौत
धमाके के बीच होटल में सिमटी मां-बेटे की दुनिया, दुबई में बेटे संग फंसी शुभाश्री गांगुली
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह-धंधे का भंडाफोड़, मैनेजर गिरफ्तार
