डोमजूर में बस-ट्रक में टक्कर, 15 घायल

हावड़ा : डोमजूर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-6 के सलप मोड़ के पास एक बस व ट्रक में टक्कर हो जाने से 15 यात्री घायल हो गये. इसमें बस चालक भी शामिल है. उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह आठ बजे एक बस बारासात से आमता जा रही थी कि इसी […]

हावड़ा : डोमजूर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-6 के सलप मोड़ के पास एक बस व ट्रक में टक्कर हो जाने से 15 यात्री घायल हो गये. इसमें बस चालक भी शामिल है.

उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह आठ बजे एक बस बारासात से आमता जा रही थी कि इसी समय पाकुड़िया ब्रिज से नीचे उतरने के दौरान आगे जा रहे एक ट्रक ने अचानक लेन बदल दिया और बस, ट्रक से जाकर टकरायी, जिसमें 15 यात्री घायल हो गये. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. घायलों को डोमजूर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन घायलों को छोड़ कर सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >