कोल इंडिया में 9000 पदों के लिए जल्द होगी भर्ती

एक्जीक्यूटिव कैडर के 4,000 पद कोलकाता/नयी दिल्ली : कोल इंडिया अपने यहां 9,000 लोगों को नौकरी देने जा रही है, जिनमें से 4,000 पद एक्जीक्यूटिव कैडर के हैं. पिछले एक दशक में कंपनी की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी. एग्जिक्यूटिव की भर्ती होल्डिंग कंपनी द्वारा की जाती है, जबकि वर्कर्स व तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती […]

एक्जीक्यूटिव कैडर के 4,000 पद
कोलकाता/नयी दिल्ली : कोल इंडिया अपने यहां 9,000 लोगों को नौकरी देने जा रही है, जिनमें से 4,000 पद एक्जीक्यूटिव कैडर के हैं. पिछले एक दशक में कंपनी की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी. एग्जिक्यूटिव की भर्ती होल्डिंग कंपनी द्वारा की जाती है, जबकि वर्कर्स व तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती कोल इंडिया की आठ सब्सिडीयरी कंपनियां करती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोल इंडिया के सीनियर अफसर ने कहा कि काफी सालों से ये पद खाली हैं. पिछले साल 1200 लोगों की भर्ती की गयी थी.
900 भर्ती जूनियर कैटिगरी में : रिपोर्ट के मुताबिक 4,000 एग्जिक्यूटिव में से 900 लोगों की भर्ती जूनियर कैटिगरी में विज्ञापन और इंटरव्यू के आधार पर होगी. वहीं 400 लोगों की भर्ती कैंपसों से होगी.100 भर्तियां मेडिकल अधिकारी जैसे अन्य पदों पर की जायेंगी. करीब 400 एग्जिक्यूटिव की भर्ती हो चुकी है, जिनमें से ज्यादातर डॉक्टर हैं. कंपनी करीब 2,200 अतिरिक्त एग्जिक्यूटिव की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से करेगी.
रिपोर्ट के मुताबिक कोल इंडिया की कोयला उत्पादन करने वाली सब्सिडीयरी कंपनियां 5000 कामगारों और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी. 2,300 ऐसे लोगों की भर्ती की जायेगी, जिनकी जमीन परियोजनाओं के लिए ली गयी थी. जो स्टाफ रिटायरमेंट से पहले गुजर गये हैं, उनके परिवार से 2,350 लोगों की भर्ती की जायेगी. करीब 4000 को गैर तकनीकी पदों पर भर्ती किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >