पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

कोलकाता : शुक्रवार और शनिवार को महानगर में भारी बारिश के कारण कई हिस्से जलमग्न हो गये थे. ऐसे में साइंस सिटी के पास सड़क किनारे एक कुतिया ने सात पिल्लों को जन्म दिया. बारिश और जलमग्न हुए इलाके के कारण पिल्लों के बचने की उम्मीद कम ही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोलकाता पुलिस […]

कोलकाता : शुक्रवार और शनिवार को महानगर में भारी बारिश के कारण कई हिस्से जलमग्न हो गये थे. ऐसे में साइंस सिटी के पास सड़क किनारे एक कुतिया ने सात पिल्लों को जन्म दिया. बारिश और जलमग्न हुए इलाके के कारण पिल्लों के बचने की उम्मीद कम ही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोलकाता पुलिस के एक कर्मी ने मानवता की मिसाल पेश की.

सड़क किनारे पड़ी कुतिया और उसके पिल्लों पर कोलकाता ट्रैफिक पुलिस कर्मी प्रदीप्त मंडल की नजर पड़ी. उनकी बुरी स्थिति देखकर उनसे रहा नहीं गया और वह अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से प्रगति मैदान थाना के पास सुरक्षित स्थान पर ले आये. वहां कुतिया और उसके पिल्लों के खाने की व्यवस्था की गयी. फिलहाल कुतिया और उसके परिवार का वही ठिकाना बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >