39.5 लाख के साथ व्यवसायी गिरफ्तार

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में गैरकानूनी तरीके से नकदी के इस्तेमाल पर अंकुश के लिए पूरे राज्य में अभियान जारी है. इसी कड़ी में भवानीपुर इलाके के शरत बोस रोड से सीआइडी ने एक व्यवसायी को 39.5 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, व्यवसायी राज कुमार साव नकदी के बाबत कोई संतोषजनक […]

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में गैरकानूनी तरीके से नकदी के इस्तेमाल पर अंकुश के लिए पूरे राज्य में अभियान जारी है. इसी कड़ी में भवानीपुर इलाके के शरत बोस रोड से सीआइडी ने एक व्यवसायी को 39.5 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, व्यवसायी राज कुमार साव नकदी के बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

उसका हावड़ा के बाल्टिकुरी में लोहे के स्क्रैप काटने व बेचने का कारोबार है. सीआइडी अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता में गैरकानूनी तरीके से नकदी की लेन-देन के बारे में सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर भवानीपुर इलाके में अभियान चलाया गया. इस दौरान एक शख्स को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ की जा रही है.
कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी नकदी कहां से ले आया था और किसको देने जा रहा था. सूत्रों के अनुसार, सीआइडी की ओर से जब्त रुपये की जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >