कोलकाता : मिथिला विकास परिषद की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अशोक झा ने की. इस मौके पर मिथिला के पंडितों ने पंडित नवीन झा की अगुवाई में शांति पाठ किया. अशोक झा ने 14 फरवरी के दिन को वैलेंटाइंस डे की बजाय शहीद दिवस के रूप मे हर साल मनाने का आह्वान किया. मौके पर नंद कुमार सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, मुन्ना, मुसाफिर मंडल, फेकू राय, रंजीत साव, विनय कुमार प्रतिहस्त, गोपी कांत झा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे.
वैलेंटाइंस डे की जगह शहीद दिवस मनाने की मांग
कोलकाता : मिथिला विकास परिषद की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अशोक झा ने की. इस मौके पर मिथिला के पंडितों ने पंडित नवीन झा की अगुवाई में शांति पाठ किया. अशोक झा ने 14 फरवरी के दिन को वैलेंटाइंस डे की बजाय शहीद दिवस के रूप मे हर साल […]

वहीं अटल बिहारी वाजपेयी सेवा केंद्र की ओर से तारा सुंदरी पार्क में लोगों ने शहीदों के सम्मान में अखंड भारत का चित्र 251 जलते दीपों से बना कर देशहित में सब कुछ न्यौछावर करने का प्रण लिया. इस कार्यक्रम में सुनील सोनकर, पार्षद विजय ओझा, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश पांडे, राहुल सिंह, विनय कुंवर, आशीष त्रिवेदी, संजय मंडल, नेवी चंद गुप्ता, निलेश उपाध्याय, रितेश सिंह, प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे.
काशीपुर युवा मंथन की ओर से चितपुर रिजेंट सिनेमा हॉल के सामने एक कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और नौजवान शामिल हुए. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष किशन जायसवाल, महासचिव राजीव स्वर्णकार, द्वारिका तमोली, अरविंद साव, पाचू गुप्ता, अजय उपाध्याय, मो. अनीश, गौतम महतो, राजकुमार, जयदेव जालान, विजय केडिया वगैरह मौजूद थे. लोगों ने 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे की जगह शहीद दिवस या आक्रोश दिवस के रूप में मनाने की मांग की.