कोलकाता : हावड़ा के कुख्यात रमुआ की गोली मारकर हत्या

कोलकाता/हावड़ा : कुख्यात अपराधी रमुआ को उसी के घर में घुसकर अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. सोमवार रात 10-12 अपराधी उसके घर पहुंचे. बेल बजाने पर रमुआ ने ही दरवाजा खोला. दरवाजे खोलते ही अपराधियों ने उसे गन प्वांयट पर ले लिया. पत्नी आैर बेटी के शोर मचाते ही अपराधियो‍ं ने रमुआ पर ताबड़तोड़ […]

कोलकाता/हावड़ा : कुख्यात अपराधी रमुआ को उसी के घर में घुसकर अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. सोमवार रात 10-12 अपराधी उसके घर पहुंचे. बेल बजाने पर रमुआ ने ही दरवाजा खोला. दरवाजे खोलते ही अपराधियों ने उसे गन प्वांयट पर ले लिया. पत्नी आैर बेटी के शोर मचाते ही अपराधियो‍ं ने रमुआ पर ताबड़तोड़ गोली चला दी आैर माैके से भाग निकले.
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पानीहाटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना खड़दह थाना अंतर्गत सोदपुर के आम्रपाली इलाके में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, जमानत पर रिहा कुख्यात रमुआ पत्नी आैर बेटी के साथ सोदपुर में रह रहा था. पुलिस का अनुमान है कि आपसी रंजिश के कारण ही घटना को अंजाम दिया गया है.
पुलिस पत्नी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि जिन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है, उनका घर पर आना-जाना था कि नहीं. बहरहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. रमुआ का असली नाम राममूर्ति दियार (47) है.
वह आंध्रप्रदेश का मूल निवासी था. बचपन में वह हावड़ा के शिवपुर थाना अंतर्गत धर्मदास गांगुली लेन में रहता था. बताया जाता है कि गरीबी के कारण छोटी उम्र में ही वह सड़कों पर कागज चुनने का काम करते लगा था. आर्थिक तंगी के कारण उसने चोरी करना शुरू कर दिया.
इसके बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा आैर एक घटना के बाद वह सुर्खियों में आया. 15 अगस्त, 1996 को दोपहर करीब दो बजे स्थानीय एक युवक नदीम अहमद का उसने सिर काटा आैर उसके सिर को फुटबॉल बनाकर सरेआम खेला था. हत्या, डकैती, अपहरण सहित कुल 18 आपराधिक मामले उस पर दर्ज थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >