लेकटाउन : कॉलेज छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत

शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन के श्रीभूमि स्थित एक फ्लैट में एक कॉलेज छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला. वह फ्लैट में किराये पर रहता था. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक का नाम सृंजय दे (20) है. उसके अभिभावकों ने घटना की जांच की मांग की है. उसके रूममेट के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक, सृंजय रहड़ा रामकृष्ण मिशन में बीएससी का छात्र था. उसने शुक्रवार रात अपनी मां से फोन पर कहा था कि वह शनिवार को प्रैक्टिकल परीक्षा के पेपर जमा करने के बाद घर आयेगा. वह नदिया जिले के हरिणघाटा स्थित सतशिमुलिया का रहनेवाला था. बताया जा रहा है कि उक्त फ्लैट में उसके साथ मयंक राय और अनुराग सिंह नामक और दो लोग रहते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >