WB News : सीबीआई ने शुभेंदु अधिकारी के इलाके कांथी के 30 स्थानीय तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया तलब

WB News : तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों को समन भेजा गया था, उनमें से किसी ने भी सीबीआई का सामना नहीं किया है. सत्ता पक्ष के मुताबिक ये सब बीजेपी की साजिश के तहत हो रहा है. लोगों को वोट देने से पहले केंद्रीय एजेंसियों द्वारा डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है.

WB News : पश्चिम बंगाल में भूपतिनगर घटना के बीच विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के इलाके कांथी में 30 तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं को सीबीआई ने तलब किया है. हालांकि भूपतिनगर में एनआईए द्वारा दो तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी से पहले कांथी के तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं को तलब किया गया था. तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों को समन भेजा गया था, उनमें से किसी ने भी सीबीआई का सामना नहीं किया है. सत्ता पक्ष के मुताबिक ये सब बीजेपी की साजिश के तहत हो रहा है. लोगों को वोट देने से पहले केंद्रीय एजेंसियों द्वारा डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है.

क्या है मामला

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी समर्थकों पर कांथी-3 ब्लॉक की तृणमूल नेता नंदा माइती की पिटाई का आरोप लगा था. उस घटना में इलाके के ही रहने वाले बीजेपी के दपूते नेता जन्मेजय दलुई का नाम शामिल था. चुनाव के बाद बीजेपी नेता की हत्या हो गई और उसका आरोप तृणमूल पर लगा. बीजेपी नेता का शव खाली मैदान से बरामद किया गया. बाद में इस घटना को ‘वोटिंग के बाद हिंसा’ मामले में शामिल कर लिया गया.

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार केवल भाजपा ही रोक सकती है

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ‘चुनाव बाद हिंसा’ मामले की जांच शुरु की

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ‘चुनाव बाद हिंसा’ मामले में हत्या और बलात्कार के आरोपों की जांच कर रही है. तृणमूल सूत्रों का कहना है कि सीबीआई के नोटिस के जवाब में हमने बताया है कि चुनाव कार्य में व्यस्त होने के कारण हम नहीं जा सकते. गौरतलब है कि एनआईए की टीम शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में साल 2022 में हुए विस्फोट के मामले में दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन भीड़ ने जांच एजेंसी की टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया था. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांचकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों पर हमला किए जाने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया.

West Bengal Breaking News Live : ममता बनर्जी ने कहा, पूरे देश के लोगों को जेल में डाल दो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >