नैहाटी में बीजेपी कार्यकर्ता को पीटकर किया घायल

राज्य में चुनाव के बाद छिटपुट हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं.

बैरकपुर. राज्य में चुनाव के बाद छिटपुट हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में तृणमूल सांसद पार्थ भौमिक लोकसभा चुनाव के प्रचार के प्रथम दिन से ही बैरकपुर से गुंडा राज को खत्म करने का वादा कर रहे हैं. बैरकपुर सीट से उन्हें सांसद चुने जाने के बाद भी इलाके में अशांति का माहौल बना हुआ है. मंगलवार की दोपहर नैहाटी क्षेत्र के शिवदासपुर थाना अंतर्गत मामुदपुर ग्राम पंचायत नंबर चार के मदारपुर के मंडलपाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता साधन घोष के साथ मारपीट की गयी. आरोप है कि साधन को स्थानीय टीएमसी पंचायत सदस्य कार्बी विश्वास और उनके पति दिलीप विश्वास ने लोहे की रॉड से पीटा है. गंभीर हालत में बीजेपी कार्यकर्ता को कल्याणी के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पंचायत सदस्य के पति भी नैहाटी स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों पक्षों ने नैहाटी के शिवदासपुर थाने में शिकायतें दर्ज करायी हैं. फिलहाल शिवदासपुर थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >