डानकुनी में बच्चा चोर होने के संदेह में पीटा

डानकुनी में बच्चा चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति को लोगों ने पीट दिया.

हुगली. डानकुनी में बच्चा चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति को लोगों ने पीट दिया. बताया गया है कि बेलघरिया निवासी राहुल पात्र अपने बेटे के साथ डानकुनी बाजार गये थे. कथित तौर पर वहां एक व्यक्ति उनके बेटे को उठाकर ले जाने की कोशिश की. यह देख राहुल ने शोर मचाया, तो लोग मौके पर इक्ट्ठा हो गये और उस व्यक्ति को बच्चा चोर के संदेह में पीटना शुरू कर दिया. खबर पाकर स्थानीय तृणमूल पार्षद शुभजीत गांगुली मौके पर पहुंचे और आरोपी को अपने ऑफिस में बंद कर दिया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गयी. उसका नाम नाम पप्पू भवाल बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >