पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ रेलपार डीवीसी के के बड़ा कैनल के पास स्थित श्मशान क्षेत्र में कांकसा ग्राम पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांकसा प्रखंड के ऐंकबड़िया ग्राम पंचायत क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत एक नई वृक्षारोपण परियोजना शुरू की गई है. परियोजना के तहत बड़ो कैनाल श्मशान के आसपास सामुदायिक भूमि पर बड़ी संख्या में वन प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे.
परियोजना पर 3.21 लाख रुपये होंगे खर्च
परियोजना स्थल पर लगाए गए सरकारी सूचना बोर्ड के अनुसार इस योजना का नाम "ब्लॉक प्लांटेशन ऑफ फॉरेस्ट्री ट्रीज इन फील्ड्स फॉर कम्युनिटी" है. यह कार्य आज यानि 5 अगस्त 2026 से शुरू किया गया है. परियोजना पर लगभग 3.21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे तथा इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पौधों की सुरक्षा को लेकर जतायी चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पौधों का नियमित रखरखाव किया गया तो आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हरियाली से आच्छादित होगा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पौधारोपण के बाद उनकी सुरक्षा और देखभाल की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. यह परियोजना मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
