West Bengal News: सेल्फी ने ली एक ही परिवार के तीन लोगों की जान, दो सुरक्षित

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सेल्फी के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग दामोदर नदी में डूब गए. तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

West Bengal News: आसनसोल (पश्चिम बंगाल), रामकुमार/संतोष- आसनसोल के डिशरगढ़ इलाके के पीर बाबा के मजार पर गए एक ही परिवार के पांच लोग दामोदर नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में डूब गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक महिला और आठ वर्ष के एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि तीन लोगों की मौत हो गयी. खबर मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दामोदर नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. तीसरे की तलाश जारी है.

किस नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा?

कोलकाता के 19 बी हुसैन शाह रोड, थाना इकबालपुर निवासी नसीमा बेगम अपने पति मो फिरोज (45 वर्ष), पुत्र मो आसिफ (24 वर्ष), मो तौसीफ (20 वर्ष) और छोटे पुत्र के साथ डिशरगढ़ मजार शरीफ पर पीर बाबा के दर्शन के लिए ट्रेन से आए थे. मजारशरीफ जाने से पहले दामोदर नदी में स्नान करने के लिए गए. नहाने के दौरान उन लोगों ने सेल्फी लेने की कोशिश की, इसी बीच वे दामोदर नदी में गिर गए. हालांकि नसीमा बेगम और उनके छोटे बच्चे को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बचा लिया, लेकिन तीन लोगों की जान चली गयी.

किस नदी में एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू?

दामोदर नदी में हादसे की खबर जैसे ही एनडीआरएफ की टीम को मिली, वैसे ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में स्थानीय लोगों की मदद से जुट गयी. इसके लिए दामोदर नदी के पास लाइट की व्यवस्था की गयी.

तीन लोगों में कितने लोगों का शव हुआ बरामद?

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे के बाद उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन परिवार के दो ही लोग सुरक्षित निकाले जा सके. तीन लोगों में दो (मो फिरोज और मो तौसीफ) का शव अब तक बरामद किया जा चुका है. मो आसिफ को ढूंढने के लिए दामोदर नदी में एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case : संदीप घोष ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, याचिका में रखी अपनी ये मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >