श्रावणी मेले को लेकर रेलवे की खास तैयारी, देवघर-सरायगढ़ के बीच लेगी विशेष ट्रेन

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है. यह निर्णय बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाएगा.

आसनसोल. श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देवघर-सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी.

16 जुलाई से 31 अगस्त तक होगा परिचालन

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की विज्ञप्ति के अनुसार, 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल और 05574/05573 देवघर-सरायगढ़-देवघर स्पेशल का परिचालन 16 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगा. इस अवधि में दोनों दिशाओं से 47-47 फेरे संचालित किये जाएंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नहीं बदलेगी समय-सारणी

रेलवे ने बताया कि विशेष ट्रेन अपने वर्तमान मार्ग, निर्धारित ठहराव और समय-सारिणी के अनुसार ही चलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 12 कोचों वाला मेमू रेक लगाया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी लेने और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. इस निर्णय से श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले कांवड़ियों और अन्य यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Santosh vishwakarma

Published by: Ashish Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >