आसनसोल : राइफल क्लब पहुंचे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, क्लब की गतिविधियों से हुए रू-ब-रू

आसनसोल राइफल क्लब में आयोजित पश्चिम बंगाल शूटिंग चैंपियनशिप में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार और विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी पहुंचे. उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और क्लब की सुविधाओं की सराहना की.

आसनसोल. आसनसोल राइफल क्लब में आयोजित पश्चिम बंगाल शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान सोमवार को आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार तथा आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी पहुंचे. इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से आए निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

क्लब की गतिविधियों से हुए रू-ब-रू

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आसनसोल राइफल क्लब के मेंटर वी. के. ढल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने क्लब की गतिविधियों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं की जानकारी भी दी. इस अवसर पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज आसनसोल राइफल क्लब ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने क्लब के संचालन से जुड़े सभी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण यह संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर रहा है.

महसूस होता है घर जैसा अपनापन

आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उनके लिए आसनसोल राइफल क्लब आना घर वापसी जैसा अनुभव होता है, क्योंकि वह लंबे समय से इस संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब भी वह यहां आते हैं, उन्हें अपने घर जैसा अपनापन महसूस होता है. उन्होंने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां उपलब्ध विश्वस्तरीय सुविधाओं के कारण विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश के सर्वश्रेष्ठ शूटिंग केंद्रों में हो शामिल

मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने भी आसनसोल राइफल क्लब के संचालन से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस संस्थान को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में योगदान दिया है, वे सभी बधाई और प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में आसनसोल राइफल क्लब देश के सर्वश्रेष्ठ शूटिंग केंद्रों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh vishwakarma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >