बंगाल के पुरुलिया में हादसा, तेज बहाव में बाइक समेत बहा चालक

पुरुलिया के कई इलाकों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. सांतुड़ी थाना क्षेत्र में तेज बहाव में एक बाइक सवार बह गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया. प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है.

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

लगातार बारिश के कारण पुरुलिया के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. मंगलवार सुबह सांतुड़ी थाना क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित कोटालडी रेलवे गेट के पास तेज बहाव में एक बाइक सवार बाइक समेत बह गया.

सड़क पर पानी का था तेज बहाव

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सुभाष मोड़ की ओर जा रहा था. रेलवे गेट से कुछ दूरी पर सड़क पर तेज जल बहाव के बावजूद उसने पानी पार करने की कोशिश की. तभी अचानक बाइक समेत पानी की धारा में बह गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों की मदद से बचा बाइक चालक

घटना देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बाइक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लगातार बारिश के कारण इलाके में सड़क पर पानी का बहाव बढ़ गया है. प्रशासन ने लोगों से जलमग्न सड़कों पर सावधानी से आवागमन करने की अपील की है.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >